Aditya Birla Capital Share Price: कारोबारी सेशन के दूसरे दिन बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई लेकिन कुछ ही समय के भीतर मार्केट रिकवर कर गया। आज बाजार में निवेशकों की नजरें आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (Aditya Birla Capital Ltd) पर बनी हुई हैं।

बाजार खुलते ही इस शेयर में तेज हलचल देखने को मिली क्योंकि कंपनी के बड़े निवेशक जोमेई इनवेस्टमेंट्स (Jomei Investments) अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने जा रहे हैं। खबर है कि यह सौदा करीब 1600 करोड़ रुपए का होगा, जिसमें लगभग 5.32 करोड़ शेयर शामिल हैं।
क्या है ब्लॉक डील?
जब किसी कंपनी के शेयरों का बड़ा लेन-देन एक ही बार में किसी तय खरीदार और विक्रेता के बीच होता है, तो उसे ब्लॉक डील (Block Deal) कहा जाता है। ऐसे सौदे आमतौर पर बाजार खुलने के शुरुआती कुछ मिनटों में पूरे किए जाते हैं ताकि बाजार पर ज्यादा असर न पड़े। जानकारी के मुताबिक, जोमेई इनवेस्टमेंट्स कंपनी में अपनी लगभग 2% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इस सौदे के लिए फ्लोर प्राइस यानी न्यूनतम कीमत 304.55 रुपए प्रति शेयर तय की गई है, जो सोमवार (27 अक्टूबर) के बंद भाव 310.55 रुपए से थोड़ी कम है।
शेयर बाजार की प्रतिक्रिया
कंपनी के शेयर में ब्लॉक डील के बाद स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 9:36 बजे तक 1.08% उछलकर 314 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बाजार खुलते ही बिक गए 2.66 करोड़ शेयर।
कौन है जोमेई इनवेस्टमेंट्स?
जोमेई इनवेस्टमेंट्स एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) है, जिसे किसी खास निवेश के लिए बनाया गया था। यह कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल (Advent International Corporation) से जुड़ी है, जो दुनिया की जानी-मानी प्राइवेट इक्विटी फर्म में से एक है।
एडवेंट इंटरनेशनल दुनिया भर में कई बड़ी कंपनियों में निवेश करती है। जब इस तरह के बड़े निवेशक किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाते हैं, तो इसे बाजार में एक बड़े एग्जिट (Exit) के रूप में देखा जाता है। इससे स्टॉक की कीमत पर अल्पकालिक असर पड़ सकता है।
आदित्य बिड़ला कैपिटल का कारोबार
आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (ABCL), आदित्य बिड़ला ग्रुप की वित्तीय सेवाओं की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है। इसके तहत बीमा, म्यूचुअल फंड, एनबीएफसी, हाउसिंग फाइनेंस और अन्य वित्तीय कारोबार आते हैं। कंपनी देशभर में वित्तीय समाधान देने के लिए जानी जाती है।
जून 2025 तिमाही के नतीजों की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा था। उस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफ़िट करीब 10% बढ़कर 835 करोड़ रुपए पहुंच गया था। वहीं, कंपनी की कुल इंकम (Revenue) भी 9.6% बढ़कर 9502 रुपए रही। कंपनी का लेंडिंग पोर्टफोलियो भी बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जिसमें सालाना आधार पर 30% की बढ़त दर्ज की गई थी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications