नई दिल्ली, अप्रैल 21। अडानी ग्रुप की कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इस ग्रुप की लगभग सभी कंपनियां काफी समय से अच्छा रिटर्न दे रही हैं। इन्हीं में से एक है अडानी विल्मर। अडानी विल्मर अडानी ग्रुप की वो कंपनी है जो जिसे शेयर बाजार में लिस्ट हुए अभी केवल ढाई महीना हुआ है। मगर ये शेयर निवेशकों को मालामाल कर चुका है। अडानी विल्मर में जिन लोगों ने निवेश किया हुआ है, उनकी संपत्ति लगातार बढ़ रही है। इस कंपनी का शेयर ढाई महीने में ही निवेशकों का पैसा तीन गुना कर चुका है। आइए जानते हैं कैसे।
कितना था लिस्टिंग प्राइस
अडानी विल्मर का शेयर इसी साल 8 फरवरी को मार्केट में लिस्ट हुआ था। इसका लिस्टिंग प्राइस 221 रु था। जबकि इस समय आज दोपहर में यह 679 रु के ऊपर है। यानी ये लिस्टिंग प्राइस से अब तक 207.3 फीसदी रिटर्न दे चुका है 207 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि कंपनी का शेयर निवेशकों की निवेश राशि 3 गुना से अधिक कर चुका है।
खूब बरसा पैसा
अडानी विल्मर का शेयर लिस्टिंग के बाद से लगातार अच्छा रिटर्न देता रहा है। यदि किसी ने इसके लिस्टिंग प्राइस पर 1 लाख रु लगाए होंगे, तो उसकी निवेश राशि आज की तारीख में 3 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
क्या है कंपनी का बिजनेस
अडानी विल्मर अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और विल्मर इंटरनेशनल लिमिटेड के बीच एक जॉइंट वेंचर है, जो खाद्य तेलों के फॉर्च्यून ब्रांड की मालिक है। इसमें सोयाबीन, सूरजमुखी, सरसों और चावल की भूसी सहित खाद्य तेलों की सबसे बड़ी रेंज है। इसके फॉर्च्यून ब्रांड के तेल की भारत में लगभग 20% बाजार हिस्सेदारी है।
क्यों आई शेयर में तेजी
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार खाद्य तेल उद्योग में ऊंची तेल कीमतों ने अदानी विल्मर में एक मजबूत चाल को बढ़ावा दिया है। तकनीकी रूप से स्टॉक अधिक खरीदा हुआ (ओवरबोट) शेयर दिख रहा है। निवेशकों को सलाह दी गयी है कि वे मौजूदा स्तरों पर थोड़ा मुनाफा बुक करें। बेहतर रिटर्न के लिए स्टॉक में फिर से प्रवेश करने के लिए 460-475 रुपये के करीब तक गिरने का इंतजार करें।
शेयर का रिटर्न
अडानी विल्मर ने अब तक तगड़ा रिटर्न दिया है। इसने लिस्टिंग (8 फरवरी 2022) से अब तक 153.29 फीसदी, 2 महीने में 107.4 फीसदी, 1 महीने में 73.66 फीसदी, अप्रैल में अब तक 31.37 फीसदी और बीते 5 दिन में 7.51 फीसदी रिटर्न दिया है। ये रिटर्न 21 अप्रैल को दोपहर में इसके 679.5 रु के भाव पर आधारित है। अडानी विल्मर ने 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 211 करोड़ रुपये का लाभ हासिल किया, जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में 127 करोड़ रुपये रहा था। इस तिमाही में कंपनी की इनकम 40.5 प्रतिशत बढ़ कर 14,379 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,229 करोड़ रुपये थी। इसकी एफएमसीजी इनकम 46 फीसदी बढ़ कर 703 करोड़ रुपये हो गयी। बता दें कि अडानी विल्मर खाद्य तेल, गेहूं का आटा, चावल, दाल और चीनी मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications