
Update on Adani shares : हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप आज एक और झटका लगा। अमेरिकी शेयर बाजार के डाउ जोंस ने अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज को अपने सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स से हटाने का फैसला किया है। वहीं इससे पहले कंपनी ने अपना एफपीओ भी वापस ले लिया था।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लिया फैसला
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट का दौर है। इसी के चलते अडानी ग्रुप ने अपना एफपीओ भी वापस ले लिया था। लेकिन इसके बाद न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से अडानी एंटरप्राइजेज को अपने सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स से बाहर करने का फैसला किया गया है। अमेरिका के डाउ जोंस शेयर बाजार की तरफ से लिया गया फैसला 7 फरवरी से प्रभावी होगा।
वहीं एनएसई ने भी लिया बड़ा फैसल
दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने भी अडानी ग्रुप के 3 शेयरों पर बड़ा फैसला लेते हुए आज से फ्यूचर एंड ऑप्शन पर रोक लगा दी है। ग्रुप की तीन कंपनियों को पहले ही सर्विलांस पर रखा लिया गया है। एनएसई ने कहा है कि उठाए गए कदमों के चलते शेयरों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को रोकने का मदद मिलेगी। जिन कंपनियों को निगरानी सूची में शामिल किया गया है उनके नाम है अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट और अंबुजा सीमेंट।
जानिए रिसर्च रिपोर्ट में क्या कहा गया है
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदानी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट कैप करीब 100 बिलियन डालर से ज्यादा कम हो चुकी है। इस रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर अकाउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि अदानी समूह ने इन आरोपों का खंडन किया है।
ये हैं अदानी ग्रुप की कंपनियां
एसीसी
अदानी एंटरप्राइजेज
अदानी ग्रीन एनर्जी
अदानी पोर्ट्स और एसईजेड
अदानी पावर
अदानी कुल गैस
अदानी ट्रांसमिशन
अदानी विल्मर
अंबुजा सीमेंट
एनडीटीवी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
