नई दिल्ली, जुलाई 08। भारत के बहुराष्ट्रीय कंपनी समूह अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी फिर से 100 अरब डॉलर के इलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। गौतम आडानी अब कुल 100 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। पिछले कुछ दिनों में उनकी नेटवर्थ में 1.65 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल अडानी ग्रुप ने बहुत कमाई की है, कंपनी के शेयर भी तमाम वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद स्टेबल बने हुए हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के नेटवर्थ में इस साल अभी तक 23.7 अरब डॉलर का हाइक हुआ है। इस साल के सातवे महिने के शुरूआत तक सबसे ज्यादे कमाई अडानी ने की है। अडानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
अंबानी के नेटवर्थ में गिरावट
भारत की सबसे लार्ज मार्केट-कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 86.3 अरब डॉलर है। वह दुनिया के अमीरों के लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। अंबानी के नेटवर्थ में एक दिन में 63.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। इस साल अभी तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक के नेटवर्थ में 3.65 अरब डॉलर की कमी हुई है। मुकेश अंबानी अभी भारत और एशिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर आदमी हैं। भारतीय आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 46वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 25.8 अरब डॉलर की है।
कौन है दुनिया का सबसे अमीर आदमी
स्पेसएक्स और अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 214 अरब डॉलर की हैं। मस्क के नेटवर्थ में इस साल गिरावट आई है लेकिन फिर भी वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। इस साल अभी तक उनकी नेटवर्थ में 56.8 अरब डॉलर की गिरावट हुई है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन के फाउंडर और चेयरमैन जेफ बेजोस 138 अरब डॉलर के नेटवर्थ के संपत्ती के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट 128 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं तो वहीं लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी रहे माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 115 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं। पांचवें नंबर पर लैरी पेज 104 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हैं।
अडानी की संपत्ति क्यों बढ़ रही है
गौतम अडानी ग्रुप तेल, खाने-पीने की वस्तुएं, रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में पूरे विश्व में पैर पसार रही है। अडानी ने सोलर एनर्जी और मीडिया क्षेत्र में भी हेवी इन्वेस्टमेंट किए है। अडानी की कंपनियों में निवेश भी निरंतर आ रहा हैं। विदेशों में अडानी ग्रुप की कंपनिया ज्यादा अच्छा बिजनेस कर रहीं हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications