Adani Power's stock rose today: आज अडानी पॉवर के शेयर में भारी तेजी है। कल खबर आई थी कि जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी पॉवर के शेयर में बड़ा निवेश किया है। खबरों के अनुसार जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदानी पॉवर में करीब 8.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली है।
इस खबर का असर अडानी पॉवर के शेयर में देखने को मिला। आज सुबह ही शेयर कल की क्लोजिंग 279.90 रुपये के बदले 284.60 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं आज सुबह 10 बजे के आसपास इस शेयर ने 288.50 रुपये का ऊपरी स्तर भी बना दिया है।

कल शेयर बाजार बंद होने के बाद पता चला था कि राजीव जैन की कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने करीब 9,000 करोड़ रुपये (1.1 बिलियन डॉलर) में हिस्सेदारी अदानी पॉवर में खरीदी है। यही कारण है कि इस खबर का असर आज शेयर में दिखा है।
अदानी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट विवाद के बाद अदानी ग्रुप के शेयर भारी गिरावट में आ गए थे। उन्हीं दिनों यानी मार्च 2023 में, अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, अदानी ट्रांसमिशन और अदानी ग्रीन एनर्जी में 1.87 बिलियन डॉलर का निवेश किया था। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के बाद अदानी समूह ने लगभग आधा मार्केट कैप गवां चुका था, उस वक्त इस ग्रप ने अदानी में निवेश किया था।
जहां तक रिटर्न की बात है तो अदानी पॉवर का शेयर एक माह में करीब 15.79 की तेजी दिखा रहा है। वहीं 3 माह में यह शेयर करीब 21.40 प्रतिशत की तेजी दिखा रहा है। लेकिन एक साल का रिटर्न इस कपंनी का करीब 25.22 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न का है। हालांकि 3 साल के दौरान यह शेयर करीब 667.88 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर की तरफ गवर्नेंस संबंधी चिंताएं जताए जाने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट आई थी। इसके चलते अदाणी एंटरप्राइजेज की मार्केट कैप केवल एक महीने में 75 प्रतिशत तक कम हो गई थी। समूह की कंपनियों ने कुल मिलाकर मार्केट कैप में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
