Adani Power Stock Split, अदाणी पावर स्टॉक स्प्लिट: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में ले एक दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली पावर कंपनी अदाणी पावर (Adani Power) ने एक बहुत बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, अदाणी पावर स्टॉक स्प्लिट यानी शेयरों का बंटवारा करने जा रही है। यह कंपनी द्वारा किया जाने वाला पहला कॉर्पोरेट एक्शन है।

अदाणी पावर ने कहा है कि उसके शेयरधारकों ने स्टॉक स्प्लिट (Adani Power Stock Split) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है।
स्टॉक एक्सचेंजों को दिए अपडेट में गौतम अदाणी की कंपनी ने बताया है कि उसे 1 अगस्त, 2025 को जारी एक पोस्टल बैलट नोटिस के माध्यम से स्टॉक स्प्लिट के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। इस बड़े ऐलान के बाद अदाणी पावर के शेयर शुक्रवार (5 सितंबर) को बीएसई पर सपाट नोट के साथ हरे रंग में 610.30 रुपये पर बंद हुए।
अदाणी पावर स्टॉक स्प्लिट रेशियो (Adani Power Stock Split)
बीएसई 100 इंडेक्स में लिस्टेड कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि 1 अगस्त के पोस्टल बैलट नोटिस में स्टॉक स्प्लिट के लिए 1:5 के अनुपात में मंजूरी दी गई है। यानी कंपनी के शेयरों का बंटवारा पांच भागों में होगा। यह अदाणी पावर का पहला स्टॉक स्प्लिट के साथ कंपनी के इतिहास का पहला कॉर्पोरेट एक्शन भी है।
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, स्टॉक स्प्लिट के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5 इक्विटी शेयरों में बांटा जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन/विभाजन के कारण कंपनी की ऑथोराइजेड, जारी या पेड-अप शेयर पूंजी में कोई बदलाव नहीं होगा।
कब है रिकॉर्ड डेट? (Adani Power Stock Split Record Date)
कंपनी ने इक्विटी शेयरों के बंटवारे के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है। स्टॉक स्प्लिट के लिए उन शेयरधारकों को पात्र माना जाएगा, जिनके पास 22 सितंबर तक अदाणी पावर के शेयर होंगे। यानी कंपनी ने शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 22 सितंबर की तारीख रिकॉर्ड डेट के रूप में तय की है।
Adani Power Share Price History (अदाणी पावर के शेयरों का प्रदर्शन)
अदाणी पावर की स्थापना 1996 में हुई थी और 2009 में कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे। पिछले 6 महीने की बात करें तोअदाणी पावर के शेयर 20 फीसद और 3 महीने में 11 प्रतिशत चढ़े हैं। वहीं एक साल में 5 फीसद टूटा है जबकि स्टॉक ने 2 साल में 78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2,35,196 करोड़ रुपये है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
