Adani Power Stock Price: अडानी पावर के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर 11:42 पर कंपनी के शेयर प्राइस में 5% का उछाल देखने को मिल रहा है। आज कंपनी का शेयर प्राइस 7% उछलकर ₹552 तक पहुंच गया जोकि इसका हाई लेवल भी रहा है। शेयरों में आई इस तेजी की वजह उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) से मिला नया ऑर्डर है।

कंपनी को 1,500 मेगावाट बिजली सप्लाई करने के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है। यह बिजली एक नई 1600 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना से दी जाएगी, जिसे यूपी में ही लगाया जाएगा।
कंपनी के शेयरों में आई जोरदार तेजी (Adani Share Price)
अडानी पावर का कुल मार्केट कैप 2,09,933.19 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर प्राइस ने 3 जून 2024 को 896.75 रुपये के लेवल को टच किया था जोकि इसका 52 वीक हाई भी रहा है। वहीं, कंपनी का शेयर प्राइस 21 नवंबर 2024 को 430.85 रुपये रहा था जोकि इसका 52 वीक लो लेवल रहा है।
अडानी पावर को मिला बड़ा ऑडर ( Adani power stock price today)
अडानी पावर (Adani Power) लिमिटेड को उत्तर प्रदेश को 5.383 रुपये प्रति यूनिट के स्ट्रैटिफाइड टैरिफ पर 1,500 मेगावाट थर्मल पावर की स्पलाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने 10 मई 2025 को इसकी जानकारी दी थी। बिजली की सप्लाई 2x800 मेगावाट कॉन्फिगरेशन (1,500 मेगावाट नेट कैपेसिटी) वाले एक ग्रीनफील्ड अल्ट्रा सुपक्रिटकल थर्मल पावर प्लांट से की जाएगी, जिसे कंपनी डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (DBFOO) मॉडल के तहत राज्य में स्थापित करेगी। इस एग्रीमेंट की अवधि 25 साल होगी। अब कंपनी जल्द ही UPPCL के साथ पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर साइन करेगी।
पांच साल में कंपनी के शेयर्स ने दिया इतना रिटर्न
Trendlyne Stock Report के अनुसार, अडानी पावर का शेयर प्राइस टारगेट 633.67 रुपये बताया है और स्ट्रांग बाय( Strong Buy) का रिकमेंडेशन दिया है। बीएसई पर पिछले 1 महीने में कंपनी ने 4.86% और 3 महीने में 8.31% का तगड़ा रिटर्न दिया है। पांच साल में कंपनी के शेयर्स ने 1717.06% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
अडानी पावर, अडानी ग्रुप की कंपनी है और भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के पास कुल 17,510 मेगावाट की उत्पादन क्षमता है, जो देशभर में फैले 11 पावर प्लांट्स से आती है।इन पावर प्लांट्स की लोकेशन गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
