
Adani Power ने 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में इजाफा दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 118.4 प्रतिशत बढ़कर 10 हजार 726.6 करोड़ रु हो गया। जो पिछले फाइनेंशियल ईयर में 4 हजार 911.58 करोड़ रु था।
अडानी पावर का रेवेन्यू 40 प्रतिशत बढ़कर 38 हजार 773.30 करोड़ रु हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यहां 27 हजार 771.20 करोड़ रु था। कंपनी के राजस्व में बढ़ोतरी मुख्य रूप से टैरिफ वसूली और कोयले के लिए उच्च आयत कीमतों के वजह से हासिल हुआ है।
अडानी पावर का एबिटा 9 हजार 814.16 करोड़ रु की तुलना में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10 हजार 44.7 करोड़ रु हो गया।
फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी की कंसोलिडेटेड टोटल रेवेन्यू बढ़कर 35.8 प्रतिशत हो गया। यह बढ़कर 43 हजार 41 करोड़ रु रहा। जो कि 2021-22 में यह 31 हजार 686 रु था।
वही, अगर तिमाही आधार पर कंपनी के नतीजे की बात करते है, तो फिर कंपनी का मुनाफा 12.9 फीसदी बढ़ा है और यह मुनाफा बढ़कर 5 हजार 242.48 करोड़ रु हो गया।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की तरफ से कहा गया है कि देश की विश्व स्तर की बुनियादी सुविधाओं की बढ़ती डिमांड के वजह से आर्थिक विकास के अगले चरण के लिए स्प्रिंग बोर्ड के रूप में काम कर रही है।
भारत के अग्रणी समूह ढांचा के रूप में अडानी ग्रुप इसे स्थाई और विश्वसनीय तरीके से पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। शुक्रवार 5 मई 2023 को अडानी पावर का शेयर एनएसआई पर 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 240.10 रु के स्तर पर बंद हुआ।
अगर हम अडानी पावर के शेयर के 52 हफ्ते के उच्चतर और निचला स्तर की बात करें, तो फिर इसका 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर 432.50 रु है। वही, इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 132.40 रु है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications