Adani Port: अडानी ग्रुप से खराब खबरें आना थम नहीं रहा है। इस बार अदानी पोर्ट की तरफ से खराब खबर आई है। डेलॉइट से विवाद के बाद अडानी पोर्ट ने एमएसकेए एंड एसोसिएट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को नया ऑडिटर नियुक्त किया है। 12 अगस्त 2023 को डेलॉइट ने इस्तीफा दिया था।
अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने एमएसकेए एंड एसोसिएट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अपना नया ऑडिटर बनाया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले डेलॉइट ने अपने ऑडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था। डेलाइट काफी लंबे समय से अडानी पोर्ट के साथ जुड़ा हुआ था।

डेलॉइट मई 2017 से एपीएसईजेड के वैधानिक ऑडिटर के रूप में काम कर रहा था। इसका कार्यकाल जुलाई 2022 में अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि डेलॉइट और अडानी की कंपनी की बैठक के बाद ऑडिटर के पद से इस्तीफा देने की बात सामने आई थी। अब नया ऑडिटर एमएसकेए एंड एसोसिएट को बनाया गया है।
एपीएसईजेड की ऑडिट समिति के अध्यक्ष जीके पिल्लई ने कहा कि ऑडिट समिति टॉप 6 ग्लोबल ऑडिट फर्म, बीडीओ इंटरनेशनल की सदस्य फर्म मेसर्स एमएसकेए एंड एसोसिएट्स को एपीएसईजेड के ऑडिटर के रूप में नियुक्त करते हुए खुश हैं। जीके पिल्लई, प्रोफेसर जी. रघुराम, पीएस जयकुमार और निरुपमा राव सहित स्वतंत्र निदेशकों से बनी ऑडिट कमेटी ने डेलॉइट के इस्तीफे के कारण को अपर्याप्त बताया था। खासकर जब से अडानी पोर्टफोलियो की कंपनियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही है।
डेलॉइट अडानी पोर्ट के वैधानिक ऑडिटर के रूप में बनी नहीं रहना चाहता थी। ऐसे में दोनों के बीच बैठक की गई और आपसी सहमति से इस्तीफे का फैसला लिया गया। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नए ऑडिटर की नियुक्ति अन्य लिस्टेड अडनी पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए समूह व्यापी नियुक्तियों की सिफारिश करने तक विस्तारित नहीं किया गया है। ऑडिट समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पिल्लई ने कहा कि डेलॉइट को अडानी पोर्ट की ओर से सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
इसकी जानकारी डेलाइट ने अपने 12 अगस्त को दिए इस्तीफे में भी की है। डेलॉइट ने इस्तीफे में कहा है कि वित्त वर्ष 2023 में सभी जानकारी पर्याप्त रूप से कंपनी की ओर से दी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
