नई दिल्ली, अगस्त 12। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में गठित प्राधिकरण ने अडानी समूह के प्रदेश में एल्यूमिनियम रिफायनरी और लौह अयस्क परियोजनाओं को स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने अडानी ग्रुप को एक 40 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली एल्यूमिना रिफाइनरी और 30 मिलियन टन के लौह अयस्क परियोजना को स्थापित करने को मंजुरी दी है। ओडिशा में भारत के बॉक्साइट और लौह अयस्क के आधे से अधिक भंडार हैं।
आयात को मिलेगा बढ़ावा
एल्यूमिना रिफाइनरी को संभावित बॉक्साइट भंडार या परिचालन खदानों के आसपास स्थापित किया जाएगा। यह रिफायनरी स्मेल्टर ग्रेड एल्यूमिना का उत्पादन करेगी। इससे होने वाले उत्पादन से भारत को एल्यूमुनियम के आयात में मजबूत होने का अवसर मिलेगा। लौह अयस्क लाभकारी संयंत्र क्योंझर जिले के देवझर में स्थित किया जाएगा। जबकि पैलेट संयंत्र भद्रक जिले के धामरा में स्थापित किया जाना है। बयान में बताया गया है कि देवझर और धामरा के बीच सड़कों के उपयोगिता गलियारे के साथ स्लरी पाइपलाइन भी चलेगी।
ओडिशा में निवेश करती रही हैं अडानी ग्रुप
अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा, "ओडिशा हमारे सबसे रणनीतिक राज्यों में से एक है जिसमें हमने निवेश करना जारी रखा है और हम हमेशा माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक से मिले समर्थन की सराहना करते हैं।" उन्होंने कहा "धातुएं महत्वपूर्ण वस्तुएं हैं जिनमें हमारे राष्ट्र को आत्मनिर्भर होना चाहिए, और ये परियोजनाएं आत्मानिभर्ता के हमारे दृष्टिकोण का साथ देंगी। धातुओं के उत्पादन से देश को आत्मनिर्भर होने में सहायता मिलेगी।
लोगो को मिलेगा रोजगार
अडानी ने कहा कि नवीनतम निवेश से 9,300 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने और राज्य में हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर खुलने की उम्मीद है। अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज ने 30 जून, 2022 को समाप्त जून तिमाही के लिए अपने समेकित राजस्व को वर्ष-दर-वर्ष 223 प्रतिशत बढ़ाकर ₹ 41,066 करोड़ कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 73 प्रतिशत बढ़कर ₹469 करोड़ हो गया।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
