
Adani Group : अडानी समूह की तीन कंपनियों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। बीएसई और एनएसई की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि अडानी समूह की तीन कंपनियों अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के शेयर को सोमवार 15 मई 2023 से अतिरिक्त निगरानी उपाय (एएसएम) से बाहर दिया जायेगा।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों की हितों की रक्षा और मार्केट की इंटीग्रिटी को बढ़ाने के लिए स्टॉक एक्सचेंज के साथ सयुक्त रूप से अतिरिक्त निगरानी उपाय (एएसएम) की शुरुआत की।
अडानी तिकड़ी यानी अडानी समूह की तीन कंपनियों अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के शेयर को मूल्य, मात्रा, भिन्नता और अस्थिरता जैसे मापदंड के आधार पर अतिरिक्त निगरानी उपाय की कैटेगरी में डाला गया था।
एनएसई और बीएसई दोनों ही ने 24 मार्च को अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस को लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के सैकंड स्टेज से फर्स्ट स्टेज में डाल दिया था।
वही, एक्सचेंजों ने अडानी ग्रीन एनर्जी को लॉन्ग टर्म अतिरिक्त निगरानी उपाय से पहले स्टेज में डाल दिया था।
वही, एमएससीआई ने गुरुवार को यह ऐलान किया कि अडानी ग्रुप की दो कंपनीयां 31 मई से एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से बाहर जो जायेगी। अडानी ग्रुप की इन दोनों कंपनियों के नाम अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस है।
एमएससीआई का व्यापक रूप से इस्तेमाल ग्लोबल फंड हाउस के द्वारा वैश्विक इक्विटी पोर्टफोलियो बैंचमार्किंग के लिए किया जाता है।
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से अडानी ट्रांसमिशन के बाहर निकलने से 201 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। वही, अदानी टोटल गैस के लिए 186 मिलियन डॉलर का अनुमान है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अडानी ग्रुप यह जो दो कम्पनी है इन दोनों कंपनी में से प्रत्येक के कुल मिलाकर 18 मिलियन शेयरों को सूचकांक से हटा दिया जाएगा। रिर्पोट के मुताबिक, यह स्टॉक का भार क्रमशः 0.34 और 0.31 है।
शुक्रवार को अडानी टोटल गैस का शेयर एनएसआई पर 4.18 फीसदी की गिरावट के साथ 819.30 रु के स्तर पर बंद हुआ। वही, शुक्रवार को अडानी ट्रांसमिशन का शेयर एनएसआई पर 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ 889 रु के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications