Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी ने बुधवार को जानकारी दी कि अडानी ग्रुप की योजना वर्ष 2030 तक ग्रुप की ऊर्जा बदलाव पहल पर 75 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की है।
बुधवार को अडानी की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि इस निवेश में वर्ष 2030 तक 45 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने के समूह के नजरिए को बढ़ावा मिलेगा।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की तरफ से कहा गया है कि हम बड़े स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा, स्वदेशी पूर्णतः एकीकृत विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र और हरित हाइड्रोजन समाधान डेवलप करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गौतम अडानी की तरफ से कहा गया है कि हमारी ऊर्जा बदलाव पहल पर वर्ष 2030 तक 75 अरब डॉलर का कुल निवेश 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के हमारे नजरिए को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि देश को यह कॉर्बन मुक्त करने के रास्ते में एजीईएल की भूमिका को मजबूत करेगा।
यह इन्वेट्समेंट अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के माध्यम से किया जाएगा। अमेरिका स्थित मेरकॉम कैपिटल समूह की नवीनतम सालाना वैश्विक रिपोर्ट में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड दूसरे सबसे बड़े ग्लोबल सौर पीवी डेवलपर के रूप में उभरा है।
इसका परिचालन वाला नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो 8.4 गीगावाट है। यह 12 प्रदेशों में फैला हुआ है, जो संचयी रूप से 4.1 करोड़ टन से ज्यादा सीओ2 उत्सर्जन की भरपाई करता है।
शेयर का हाल
आज यानी 6 दिसंबर 2023 को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर एनएसई पर 16.80 फीसदी तेजी के साथ 1575 रु के स्तर पर बंद हुआ। अगर हम इस कंपनी के शेयर के 52 हफ्ते के उच्चतर स्तर और निचले स्तर की बात करें तो फिर इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 2,185.00 रु हैं और इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का निचले स्तर की बात करें तो फिर इस कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 439.10 रु हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: 2024 में मोटी कमाई कराएंगे ये AI जॉब्स, जानिए मौके
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
