नई दिल्ली, जुलाई 21। अडानी समूह लागातार अपना व्यापार बढ़ रहा है। बढ़ते व्यापार और मुनाफे ने गौतम अडानी को दुनिया का चौथा सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया है। अडानी समूह गुजरात के मुंद्रा में एक नया प्लांट बना रहा है। प्रोजेक्ट की कुल लागत 19 हजार करोड़ रुपये है। अडानी को इस प्लांट का काम पूरा करने के लिए 14 हजार करोड़ रुपये कर्ज की जरूरत है। अडानी ने भारत के सबसे बड़े बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' से 14000 करोड़ रुपए के लोन की बात की है।
15 साल के लिए मांगा है लोन
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक और अडानी समूह के बीच बातचीत हो गई है और लोन भी अप्रूव हो गया है। अभी बैंक की कुछ कार्यवाही बची है जिसके बाद 14 हजार करोड़ का लोन 15 साल के लिए अडानी समूह को मिल जाएगा। सुरक्षा के लिए एसबीआई लोन के लगभग 5,000 करोड़ रुपये अपने खातों में रखेगा। हालांकि, बैंक और अडानी समूह ने इस बात की नहीं की है पुष्टी।
मार्च में भी लिया था लोन
इसी साल के मार्च महीने में अडानी समूह ने स्टेट बैंक से नवी मुंबई में एक ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए 12,770 करोड़ रुपये का लोन लिया था। अडानी समूह की अन्य कंपनियों ने भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लोन ले रखा है।
नये प्लांट में क्या होगा काम
मिंट के रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के मुंद्रा में कोयले से पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) बनाने के लिए नई अत्याधुनिक फैक्ट्री बनाई जा रही है। अडानी समूह मुंद्रा में एक पेट्रोकेमिकल क्लस्टर बनाने की योजना बना रही है, यह नया प्लांट भी अडानी के इसी योजना का हिस्सा है। अडानी समूह पॉलीविनाइल क्लोराइड में सालाना 20 लाख मीट्रिक टन उत्पादन करना चाहता है। भारत में पीवीसी प्रोडक्ट की मांग बढ़ रही है। अडानी समूह बाजार के मांग को समझते हुए यह प्लांट बना रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
