नई दिल्ली, जुलाई 11। अचानक कुछ ऐसा सीन बना है कि देश के दो बड़े कारोबारी घराने आमने सामने आ गए हैं। यह हैं रिलायंस और अदाणी कारोबारी घराने। इसके चलते जहां मोदी सरकार की झोली भरती नजर आ रही है, वहीं कई कंपनियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
अदानी समूह ने दी एयरवेब कारोबार में दस्तक
अभी तक देश में फोन और मोबाइल फोन की दुनिया में रिलायंस जियो और एयरटेल के अलावा वोडाआईडिया और बीएसएनएल ही नाम सुने जाते हैं। इसके चलते मोबाइल फोन करोबार पर अगर कोई खबर टेलीकाम सेक्टर की तरफ आती थी, तो इन कंपनियों पर असर पड़ता था। लेकिन इस बार देश के बड़े कारोबारी घराने अदानी ने भी इस सेक्टर में उतरने की घोषणाा कर दी है। अदाणी की इस घोषणा से देश की ज्यादातर टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियां दबाव में आ गई हैं। आइये जानते हैं कि कैसे मोदी सरकार की झोली भरने जा रही है।
5जी एयरवेब खरीदेगा अदानी समूह
अदाणी समूह ने देश में होने जा रही है 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में कूदने का फैसला किया है। इसके चलते दूसरी मोबाइल कंपनियों की दिक्कते बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर 5जी स्पेक्ट्रम की कीमत पर पड़ेगा। अभी तक बाकी मोबाइल कंपनियां अपने हिसाब से 5जी स्पेक्ट्रम की कीमत का अंदाजा लगा रही थीं। लेकिन अदानी समूह के 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में आने से माना जा रहा है कि 5जी स्पेक्ट्रम की बोलियां काफी ऊपर जा सकती हैं। यह बोलियां जितना ऊपर जाएंगी, मोदी सरकार का खजाना उतना ही ज्यादा भरेगा।
जानिए अदानी समूह ने क्या कहा
अदानी ग्रुप ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में शामिल होने की पुष्टि करने के बाद एक बयान जारी किया है। इसके अनुसार अदानी ग्रुप ने ये साफ किया कि उसका प्लान कंज्यूमर मोबिलिटी स्पेस में आने का नहीं है। कंपनी केवल प्राइवेट नेटवर्क सॉल्यूशन स्थापित करना है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि हम एयरपोर्ट, पोर्ट और लॉजिस्टिक, पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और वेरियस मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन में एनहेंस्ड साइबर सिक्योरिटी के साथ-साथ प्राइवेट नेटवर्क सॉल्यूशन देने के लिए 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग ले रहे हैं।
एक तरफ कंपनी ने यह बयान जारी किया है, लेकिन दूसरी तरफ इस खबर से एयरटेल के शेयर का रेट आज काफी गिर गया है। एयरटेल का शेयर आज दोपहर 12 बजे के आसपास 34 रुपये की गिरावट के साथ 660.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं आज सुबह रिलायंस के शेयर भी दबाव में दिखा। आज रिलायंस का शेयर सुबह करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 2,370.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications