Adani Group News: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी अब UPI और क्रेडिट कार्ड के बिजनेस में भी एंट्री करने की तैयारी में हैं। अडानी ग्रुप बहुत जल्द ईकॉमर्स और डिजिटल पेमेंट सेक्टर में भी अन्य कंपनियों को कॉम्पिटिशन देने वाला है।

अडाणी ग्रुप इन सेक्टर में रखेगा कदम
अडानी ग्रुप ने यूपीआई लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड और ओएनडीसी के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग सेक्टर में आने का प्लान बनाया है। आपको बता दें कि यह सेवा अडानी वन एप के जरिए शुरू की जाएगी।
इसके साथ ही वह को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने को लेकर भी कई बैंकों से चर्चा कर रहे हैं। कंपनी की नजर (ओएनडीसी) ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स पर भी है। वह ओएनडीसी के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग सेक्टर में आना चाहते हैं।
आपको बता दें कि ओएनडीसी सरकार समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। यह सेलर और बायर्स के बीच एक ब्रिज का काम करता है। ओएनडीसी को भारत सरकार का समर्थन हासिल है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यूपीआई सर्विसेस भी करेगा शुरु
अडानी ग्रुप डिजिटल पेमेंट और ईकॉमर्स सेक्टर में गंभीरता से संभावनाएं तलाश रहा है। वह अपनी यूपीआई सर्विस शुरू करना चाहते हैं और अगर अडानी ग्रुप की एंट्री UPI सेक्टर में होती है तो उनके कई कॉम्पिटिटर होंगे, इसमें रिलायंस और गूगल के नाम भी शामिल हैं।
अडाणी वन ऐप से मिलेंगे कई फायदे
अडानी वन के जरिए यूपीआई और ईकॉमर्स सेवाओं का लाभ लोग ले पाएंगे। यह ऐप साल 2022 में लॉन्च किया गया था और यह फिलहाल होटल और फ्लाइट बुकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है।
अडानी ग्रुप शुरुआत में अपनी मौजूदा कस्टमर्स को नई सेवाओं फायदा देगा। इसके बाद अडानी ग्रुप द्वारा संचालित एयरपोर्ट, गैस और इलेक्ट्रिसिटी सेवाओं से जुड़े कस्टमर्स को भी जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
उन्हें अलग-अलग पेमेंट पर लॉयल्टी प्वॉइंट्स दिए जा सकते हैं। इनका इस्तेमाल वह ऑनलाइन शॉपिंग और ड्यूटी फ्री खरीद के दौरान कर सकेंगे।
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी ग्रुप पोर्ट, एयरपोर्ट और पावर प्लांट जैसे कारोबार के साथ ही अब ऐसे बिजनेस पर भी ध्यान देना चाहता है, जहां उसका सीधा जुड़ाव कस्टमर से हो पाए।
यूपीआई लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड और ओएनडीसी के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग सेक्टर में आने का प्लान बनाया है। यह सेवा अडानी वन एप के जरिए शुरू की जाएगी।
इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि अडाणी ग्रुप के बोर्ड ने हाल ही में कई बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों का असर कंपनी के शेयर पर पड़ सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड ने अडाणी एंटरप्राइजेज को फंड जुटाने की अनुमति दे दी है। अदाणी एंटरप्राइजेज संस्थागत निवेशकों के जरिए फंड जुटाएगी।
यह भी पढ़ें-
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
