नई दिल्ली, जून 14। अडानी ग्रुप से जुड़ी हुई एक खबर सामने आई है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने तीन विदेशी फंडों, अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड, के खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनके पास अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हैं। इससे अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज 8 फीसदी से अधिक तक की गिरावट आई। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.26 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 8 फीसदी से ज्यादा, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन 5-5 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी 4.13 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। जानकारों का मानना है कि इन तीन खातों पर रोक धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अनुसार लाभकारी स्वामित्व के बारे में पूरी जानकारी न देने के कारण कारण हो सकती है। कस्टोडियन आमतौर पर इस तरह की कार्रवाई से पहले अपने ग्राहकों को चेतावनी देते हैं, लेकिन अगर फंड जवाब नहीं देता है या अनुपालन नहीं करता है, तो खातों को फ्रीज किया जा सकता है।
जानिए अकाउंट फ्रीज होने का मतलब
अकाउंट फ्रीज होने का मतलब है कि वो फंड न तो मौजूदा सिक्योरिटीज (शेयर आदि) को बेच पाएंगे और न ही कोई नई सिक्योरिटीज खरीद पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये तीन फंड सेबी के पास विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के रूप में रजिस्टर्ड हैं और मॉरीशस आधारित हैं। इन फंड्स की अडानी एंटरप्राइजेज में 6.82 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 8.03 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 5.92 फीसदी और अडानी ग्रीन में 3.58 फीसदी हिस्सेदारी है।
बदल गए नियम
अडानी समूह की 6 लिस्टेड कंपनियां हैं। इनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन, अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर शामिल हैं। पूंजी बाजार नियामक ने 2019 में पीएमएलए के अनुरूप एफपीआई के लिए केवाईसी में सुधार किया था। नए मानदंडों का पालन करने के लिए फंड को 2020 तक का समय दिया गया था, जिसमें विफल रहने पर उनके डीमैट खातों को फ्रीज कर दिया जाता। नए नियमों के तहत, एफपीआई को कुछ अतिरिक्त डिटेल जमा करने की आवश्यकता थी, जिसमें सामान्य स्वामित्व (कॉमन ओनरशिप) सहित फंड के प्रमुख कर्मचारियों जैसे फंड मैनेजरों की पर्सनल डिटेल शामिल हैं।
अडानी ग्रुप की कंपनियों की जांच
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सेबी भी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या अडानी ग्रुप के शेयरों में कीमतों में हेरफेर हुआ है, जिनमें पिछले एक साल में 200 फीसदी से 1000 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। सेबी ने 2020 में जांच शुरू की, जो कि अभी भी जारी है।
किस शेयर में कितनी तेजी
पिछले एक साल में अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 669 फीसदी, अडानी टोटल गैस के शेयर में 349 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 972 फीसदी और अडानी ग्रीन के शेयर में 254 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस अवधि में अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर ने क्रमश: 147 फीसदी और 295 फीसदी की बढ़त हासिल की है। अडानी ग्रुप की कुल मार्केट कैपिटल शुक्रवार को 9.5 लाख करोड़ रु हो गयी, जिससे इसके चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
प्रमोटर ग्रुप की कितनी हिस्सेदारी
अडानी ट्रांसमिशन में प्रमोटर ग्रुप की 74.92 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 74.92 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 74.80 फीसदी और अडानी ग्रीन में 56.29 फीसदी हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications