Adani Group Shares: आज अडानी समूह के शेयर फोकस लिस्ट में हैं और इस बीच आज समूह की कंपनियों के शेयरों में शानदार उछाल देखने को मिल रहा है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में अपना आदेश सुरक्षित रखने के बाद हैवी वॉल्यूम्स में बिजनेस के दौरान मंगलवार के इंट्राडे ट्रेड में बीएसई पर 20 प्रतिशत तक की तेजी आई।

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में अपने आदेश को सुरक्षित रख लिया था। इसके साथ ही संकेत दिया था कि मार्केट रेगुलेटर सेबी को कुछ और निर्देश जारी कर सकता है। हालांकि सेबी ने कोर्ट से कहा था कि उसे मामले की जांच पूरी करने के लिए समय-सीमा में विस्तार की जरूरत नहीं होगी।
नहीं दिखी थी विशेषज्ञ समिति को हेरफेर
हालांकि, मई में विशेषज्ञ समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा कि उसने अडानी कंपनियों में हेर फेर का कोई स्पष्ट पैटर्न नहीं देखा। इसके साथ ही न ही कोई नियामक विफलता थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालांकि, मार्केट रेगुलेटर द्वारा वर्ष 2014 से वर्ष 2019 के बीच किए गए कई संशोधनों का उल्लेख करते हुए कहा था कि उससे नियामक की जांच करने की क्षमता प्रभावित हुई है। समिति की तरफ से कहा कि विदेशी संस्थाओं से मनी फ्लो के कथित उल्लंघन की उसकी जांच 'कोई नतीजा नहीं निकला।
सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई के बाद आज अडानी ग्रुप के कंपनियों के शेयर काफी सुर्खियों में रहे। बीएसई 20 प्रतिशत तक बढ़ गए। इसके मुकाबले, एस एंड पी बीएसई सेंसेक्स सुबह 09:23 बजे 0.09 फीसदी बढ़कर 66 हजार 23 पर था।
जानिए समूह की किन कंपनियों के शेयरों के क्या है हाल?
अगर हम इंडिविजुअल शेयर की बात करें तो फिर अडानी टोटल गैस का शेयर 1:36 बजे बीएसई पर करीब 20 फीसदी बढ़कर 644.15 रु पर पहुंच गया। अगर हम अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की बात करें तो फिर शेयर करीब 17 फीसदी बढ़कर 851.20 रुपये पर पहुंच गया।
इसके बाद अडानी ग्रीन एनर्जी 13.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,068.05 रु पर, अडानी पावर करीब 13.67 फीसदी उछाल के साथ 451.30 रु पर, अडानी विल्मर 9.99 फीसदी की वृद्धि के साथ 348.55 रु पर, अडानी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत के उछाल के साथ 2,455 रुपये पर और न्यू डेल्ही टेलीविजन 11.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 229.15 रुपये पर ट्रेड करते दिखे। अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला। इसके शेयर 10:35 बजे करीब 3 फीसदी के उछाल के साथ 820.40 रुपये पर ट्रेड करते दिखे।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: कमाल का शेयर : 1 लाख रु के बन गए 35 लाख रु, जानिए नाम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
