शेयर बाजार में 3 जून को तूफानी तेजी दर्ज की जा रही. बाजार की जबरदस्त रैली में सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए. पहली बार सेंसेक्स 76,738 और निफ्टी 23,212 तक पहुंचे. बाजार की तेजी में अडानी ग्रुप के शेयर फोकस में हैं. क्योंकि 2 दिन की तेजी में ग्रुप की मार्केट वैल्यू में 2.6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ. क्योंकि ग्रुप स्टॉक्स में तेजी दर्ज की जा रही है. केवल सोमवार की बात करें तो ग्रुप के अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज जैसे शेयर 10 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं. शेयरों में तेजी का ही असर है कि ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की नेटवर्थ भी बढ़ी है और वे मुकेश अंबानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
सोमवार को अडानी ग्रुप शेयरों में तेजी
शेयर तेजी
अडानी एंटरप्राइसेज 7%
अडानी एनर्जी सॉल्युशंस 8%
अडानी पोर्ट्स 9%
अडानी ग्रीन एनर्जी 7%
अडानी पावर 12%
अडानी टोटल गैस 7%
अडानी विल्मर 3.5%
अंबुजा सीमेंट 4%
ACC 3%
NDTV 5%
2 दिन की तेजी में बढ़ गई ग्रुप की वैल्यू
अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार दो दिन से तेजी दर्ज की जा रही है. इस दौरान ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू में 2.6 लाख करोड़ रुप बढ़ गई है. एक एक स्टॉक्स की बात करते हैं... तो अडानी पावर का मार्केट कैप 47000 करोड़ रुपए से बढ़कर 3.3 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है. अडानी एंटरप्राइसेज की मार्केट वैल्यू दो दिन में 61000 करोड़ रुपए बढ़ी है, जोकि 4 लाख करोड़ रुपए हो गई है. अडानी ग्रीन और अडानी पोर्ट के मार्केट कैप में भी 42-42 हजार करोड़ का इजाफा हुआ.
अडानी टोटल गैस की मार्केट कैप भी 21000 करोड़ रुपए बढ़ गई. अंबुजा सीमेंट और अडानी एनर्जी के मार्केट कैप में 13-13 हजार करोड़ रुपए की ग्रोथ हुई. इसके चलते अडानी ग्रुप कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 19.65 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जोकि दो दिन पहले 17 लाख करोड़ रुपए था.

क्यों भाग रहे अडानी ग्रुप के शेयर?
अडानी ग्रुप के शेयरों में जोश भरने का काम कंपनियों का FY24 में जबरदस्त प्रदर्शन रहा. बीते फाइनेंशियल ईयर में अडानी ग्रुप का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA सालाना आधार पर 40% बढ़ा है, जोकि 66000 करोड़ रुपए रहा. इसको अडानी पावर के EBITDA से बूस्टअप मिला, जोकि क्षमता विस्तार, वॉल्युम में बढ़ोतरी, सस्ते में कोयला इंपोर्ट और मर्चेंट कॉन्ट्रिब्युशन से डबल हो गया. इस दौरान ग्रुप का कुल कर्ज स्थिर रहा. कुल कर्ज का आंकड़ा FY24 में 2.2 ट्रिलियन रुपए रहा. हालांकि, डेट टू EBITDA रेश्यो में 3.3 गुना की गिरावट दर्ज की गई.
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
