Gautam Adani Hindenburg Case News: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को शेयर बाजार नियामक सेबी से अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच अगले तीन महीनों में पूरी करने को कहा। इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि फिलहाल केस को सीबीआई को ट्रांसफर करने का कोई आधार नहीं है। सु्प्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आज अदानी ग्रप के शेयरों में भारी तेजी नजर आ रही है। अदानी ग्रुप के शेयरों में आज 10 फीसदी तक की तेजी के बाद अदानी ग्रुप के सभी शेयरों की मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई है।
फैसले में आगे कहा गया कि सरकार और सेबी इस बात की जांच करेंगी कि शॉर्ट-सेलिंग पर हिंडेनबर्ग रिसर्च ने किसी कानून के उल्लंघन किया है। इसके बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की तीन न्यायाधीशों वाली पीठ ने फैसला सुनाया। सीजेआई ने माना कि एफपीआई और एलओडीआर नियमों पर अपने संशोधनों को रद्द करने के लिए सेबी को निर्देश देने के लिए कोई वैध आधार नहीं उठाया गया है। वहीं पीठ ने कहा कि सेबी ने 2022 में से 20 मामलों में जांच पूरी कर ली है। सॉलिसिटर जनरल के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए, हम सेबी को अन्य दो मामलों में 3 महीने के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश देते हैं।
इसके अलावा, अदालत ने माना कि ओसीसीआरपी की अगस्त रिपोर्ट को सेबी की आरोपों की जांच पर संदेह करने के लिए ध्यान में नहीं रखा जा सकता है। सीजेआई ने कहा कि ओसीसीआरपी रिपोर्ट पर निर्भरता को खारिज कर दिया गया है और बिना किसी सत्यापन के तीसरे पक्ष संगठन की रिपोर्ट पर निर्भरता को सबूत के रूप में भरोसा नहीं किया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर 2023 को मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और कहा कि वह समूह पर मीडिया रिपोर्टों को "ईश्वरीय सत्य" के रूप में नहीं लेगा। फैसला सुरक्षित रखते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उसके पास सेबी को "बदनाम" करने का कोई कारण नहीं है, जिसने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच की थी। उसके सामने संदेह करने के लिए कोई सामग्री नहीं थी कि बाजार नियामक ने क्या किया है और अदालत को इस पर विचार करने की जरूरत नहीं है।
जानिए आज अदानी ग्रुप के शेयरों में कितनी तेजी
- एसीसी का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 2,285.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 0.81 प्रतिशत की तेजी है।
- अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 1,144.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 7.70 प्रतिशत की तेजी है।
- अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 2,988.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 1.93 प्रतिशत की तेजी है।
- अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 1,662.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 3.66 प्रतिशत की तेजी है।
- अदानी पोर्ट्स और एसईजेड का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 1,084.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 0.52 प्रतिशत की तेजी है।
- अदानी पावर का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 536.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 3.45 प्रतिशत की तेजी है।
- अदानी टोटल गैस का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 1,061.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 6.02 प्रतिशत की तेजी है।
- अदानी विल्मर का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 380.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 3.91 प्रतिशत की तेजी है।
- अंबुजा सीमेंट का शेयर सुबह करीब 12 बजे एनएसई पर 535.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 0.77 प्रतिशत की तेजी है।
नोट: यहां पर अदानी ग्रुप के शेयरों का रेट करीब 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। शेयर मार्केट साढ़े तीन बजे तक ट्रेड करता है। ऐसे कें अदानी ग्रुप के शेयरों का रेट लगातार बदलता रहेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications