लोकसभा चुनाव के नतीजों के चलते शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 3-5% तक फिसल गए. बाजार पर नतीजों का असर देखने को मिल रहा है. बाजार की गिरावट में अडानी शेयरों में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स 3763 अंक नीचे फिसलकर 72,704 के पास ट्रेड कर रहा है, जोकि इंट्राडे में 72,337 के नीचे भी फिसल गया था. निफ्टी भी 1168 अंक नीचे 22,095 पर आ गया है. इंट्राडे में इंडेक्स 22,000 तक फिसला. चौतरफा बिकवाली में बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल, मेटल, रियल्टी सेक्टर इंडेक्स 3-8% तक फिसल गए हैं.
अडानी ग्रुप शेयरों में तेज करेक्शन
- Adani Enterprises (-14%)
- Adani Ports & SEZ (-15%)
- ATGL (-15%)
- Ambuja Cements (-14.64%)
- NDTV (-13.92%)
- Adani Green Energy (-16.19%)
- Adani Wilmar (-8.42%)
- Adani Power (-16%)

हुआ 25 लाख करोड़ रुपए का घाटा
शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 400 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है, जोकि सोमवार को 425 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से निवेशकों को करीब 25 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. इससे पहले बाजार की तेजी के साथ सोमवार को बाजार के मार्केट कैप में तेज उछाल देखने को मिला था, जोकि 5.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया था.
शेयर बाजार में तेज गिरावट की वजह
शेयर बाजार में तेज गिरावट की वजह NDA की मिल रही कांटे की टक्कर है. क्योंकि शुरुआती रुझानों में INDI अलायंस की सीटों में इजाफा देखने को मिल रहा है. जबकि बाजार की उम्मीद थी कि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा, जोकि शुरुआती रुझानों में नहीं दिख रहा.
ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिले. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर हो गए हैं. भारतीय बाजारों में ग्लोबल संकेतों के चलते भी दबाव देखने को मिल रही है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. कल 3 महीने के हाई पर पहुंचने की वजह से कल तेजी देखने को मिली थी. जबकि आज 10 पैसे कमजोर 83.24 रुपए पर खुला.
भारतीय बाजारों में हैवी वेट में बिकवाली से भी तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. जिससे बाजार पर दबाव बन रहा है. RIL, SBI, Adani समेत अन्य स्टॉक्स में गिरावट से बिकवाली को सपोर्ट मिल रहा है.
ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिल रही है. मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेज करेक्शन के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 2-4% फिसल गया है.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
