
Adani Group IPO : गौतम अडानी अडानी ग्रुप के संस्थापक हैं। अडानी ग्रुप की 7 कंपनियां लिस्टेड हैं, जिन्होंने बीते कुछ सालों में दमदार रिटर्न दिया है। इसी तरह अब अडानी समूह 5 नयी कंपनियों की लिस्टिंग की योजना बना रहा है। यानी ये कमाई का मौका होगा। आपको अडानी समूह की 5 कंपनियों में शुरुआत से निवेश का मौका मिल सकता है। आगे जानते हैं कि इन कंपनियों के आईपीओ कब-कब आ सकते हैं।
कौन सी है 5 कंपनियां
जिन कंपनियों का अडानी ग्रुप आईपीओ ला सकता है, उनमें अडानी न्यू ग्रीन एनर्जी (एएनआईएल), अडानी कॉनेक्स, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट और अडानी डिफेंस एवं एयरोस्पेस शामिल हैं। अडानी समूह इस समय अपना विस्तार कर रहा है और यह विस्तार निवेशकों को कमाई का तगड़ा मौका देगा।
अभी कौन-कौन सी कंपनियां हैं लिस्टेड
इस समय भी शयेर मार्केट में अडानी समूह की कुल 7 कंपनियां लिस्टेड हैं। इन कंपनियों में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स, अडानी ट्रांसमिशन, अजानी विल्मर और अडानी टोटल गैस शामिल है। ये 7 कंपनियां वे हैं जो अडानी ग्रुप की हैं और शेयर बाजार में ट्रेड कर रही हैं।
क्या होता है आईपीओ
इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग या आईपीओ, वो होता है जब कोई कंपनी अपने कॉमन स्टॉक या शेयर पहली बार पब्लिक के लिए जारी करती है। ये शेयर नई कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। ऐसी कंपनियां अपने कारोबार को बढाने के लिए पूँजी चाहती हैं इसीलिए शेयर बाजार में आकर वे आईपीओ के जरिए पैसा जुटाती हैं। आइपीओ जारी करने वाली कंपनी किसी अंडरराइटिंद कंपनी से मदद भी ले सकती है। ये उसे यह तय करने में मदद करती है कि किस तरह शेयर जारी करने चाहिए। यानी सामान्य या तरजीही।
आईपीओ में जोखिम
ध्यान रहे कि आईपीओ एक जोखिम भरा निवेश हो सकता है। असल में यह भविष्यवाणी करना कठिन है कि शेयर अपने आईपीओ ऑफर के प्राइस से कम पर लिस्ट होगा या अधिक पर। अकसर लोगों के पास कंपनी का विश्लेषण करने के लिए पर्याप्त आंकड़े नही आ पाते। ऐसे में आप जानकारी की सलाह जरूर लें और ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट पढ़ें।
एक और कमाई का मौका
अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स उधार लेने की सीमा में 2,500 करोड़ रुपये कर सकती है। इससे सोमवार के कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी समूह ने देश भर में अपने आठ हवाईअड्डों के विस्तार के लिए अपनी हवाईअड्डा यूनिट की उधार सीमा 14,000 करोड़ रुपये से 16,500 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी है। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी है। हाल ही में अडानी समूह ने कहा था कि अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में यात्रियों की आवाजाही कुल 16.3 मिलियन यात्रियों के साथ प्री-कोविड स्तर के लगभग 90 प्रतिशत पर थी। इसके अलावा, एक रिपोर्ट के अनुसार एनडीटीवी में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट, एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडानी एंटरप्राइजेज का ओपन ऑफर आज समाप्त हो जाएगा। हाल ही में, अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने एफपीओ के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को मंजूरी दी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
