Adani Group ने भारत का पहला ट्रांसनेशनल पावर प्रोजेक्ट शुरू किया है। अडानी समूह इस प्रोजेक्ट के तहत बांग्लादेश को बिजली सप्लाई करेगा। समूह ने इस प्रोजेक्ट शुरू करने के साथ ही बांग्लादेश इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड को पावर सप्लाई के लिए गोड्डा प्लांट को फुल लोड की शुरुआत कर दी गई है।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारत के गोड्डा में समूह के अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली सप्लाई की फुल लोड शुरुआत की इसके बाद गौतम अडानी ने ढाका में शनिवार को बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी समूह के ऑफिशियल बयान के मुताबिक गोड्डा यूएससीटीपीपी भारत की प्रथम चालू अंतरराष्ट्रीय बिजली परियोजना है, जहां जितनी भी बिजली बनेगी। वह बिजली दूसरे देश को सप्लाई होगी यानी यह बनाने वाली 100 प्रतिशत बिजली दूसरे देश को सप्लाई होगी। यह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय बिजली परियोजनाओं में अडानी समूह की एंट्री का एक प्रतीक माना जा रहा है।
गौतम अडानी ने बांग्लादेश के प्रधान मंत्री शेख हसीना से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में कहा कि 1 हजार 600 मेगा वाट के अल्ट्रा सुपटक्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट की फुल लोड शुरुआत और हैंडओवर पर बांग्लादेश की प्रधान मंत्री से मुलाकात करके काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
लिक्विड फ्यूल के इस्तेमाल से बनने वाली महंगी बिजली की जगह गोड्डा से सप्लाई की जाने वाली इलेक्ट्रिसिटी बांग्लादेश की बिजली की जो स्थिति है। उसमें काफी पॉजिटिव प्रभाव डालेगी। इस ट्रांजिशन से बांग्लादेश को खरीदी गई बिजली की औसत लागत को काफी कम करने में सहायता मिल सकेगी।
यह पावर प्लांट यानी गोड्डा पावर प्लांट देश का पहला ऐसा प्लांट है। जिसने उत्सर्जन को कम करने के लिए 100 प्रतिशत फ्लू गैस डिसल्फाइजेशन के साथ ऑपरेशन शुरू किया है साथ ही एससीआर और जीटो वाटर डिस्चार्ज के साथ ऑपरेशन शुरू किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
