अडानी ग्रुप भारत की तीसरी कंपनी बन गई है। बता दें कि जिसका मार्केट कैप 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। आज यानी मंगलवार को अडाणी ग्रुप की 6 में से 4 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप भारत की तीसरी कंपनी बन गई है। बता दें कि जिसका मार्केट कैप 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। आज यानी मंगलवार को अडाणी ग्रुप की 6 में से 4 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। बीएसई के मुताबिक अडानी समूह की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 104 अरब से डॉलर से अधिक हो गया है।

ये दो कंपनी अभी भी अडाणी ग्रुप से आगे
अडाणी समूह से आगे अब सिर्फ टाटा ग्रुप और रिलायंस ग्रुप ही हैं। आज यानी मंगलवार को अडाणी एंटरप्राइजेज 5.6% की तेजी के साथ 1202 रुपये पहुंच गया, वहीं अडाणी गैस 6% बढ़कर रिकार्ड 1248 रुपये पर पहुंच गया। अडाणी ट्रांसमिशन 5% की तेजी के साथ 1147 रुपये और अडाणी पोर्ट्स में 4% की तेजी आई, जो कि अब तक का सबसे उच्च स्तर है। इसके अलावा अडाणी पावर में 5% की तेजी के साथ 98.40 रुपये और ग्रीन एनर्जी 2.3% की तेजी के साथ 1194 रुपये पहुंच गया है।
5 कंपनियों का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से अधिक
अडाणी ग्रुप से पहले टाटा ग्रुप और मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस ग्रुप ही 100 अरब डॉलर के पार पहुंच पाई हैं। टाटा समूह का मौजूदा मार्केट कैप 242 अरब डॉलर का है। वहीं रिलायंस समूह का मार्केट कैप 190 अरब डॉलर का है। पिछले एक साल के दौरान अडाणी समूह की सभी 6 लिस्टेड कंपनियों ने बेहतर रिटर्न दिया है। अडाणी समूह की पांच कंपनियों का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से अधिक का है। जबकि अडानी पावर लिमिटेड की कुल संपत्ति 38000 करोड़ रुपये है। अडाणी समूह की पांच कंपनियां अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी पावर और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड का किसी भी विश्लेषक से कोई कवरेज नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
