नई दिल्ली, सितंबर 17। अडानी ग्रुप की कंपनियों का जलवा जारी है। इस ग्रुप की कंपनियों ने एक और कारनामा कर दिया है। इसने मार्केट कैपिटल के मामले में टाटा ग्रुप को पछाड़ दिया है और यह भारत का सबसे मूल्यवान व्यापारिक घराने (मोस्ट वैल्युएबल बिजनेस हाउस) बन गया है। यानी यह ग्रुप सबसे अधिक मार्कैट कैपिटल वाला ग्रुप बन गया है। बता दें कि अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, जिससे मार्केट कैपिटल के मामले में अडानी ग्रुप टाटा समूह से आगे निकल गया। अंबुजा सीमेंट और एसीसी के अधिग्रहण ने टाटा ग्रुप को पछाड़ने में अडानी ग्रुप की मदद की है।
अडानी ग्रुप की वैल्यू
हाल ही में अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण के बाद इन कंपनियों की मार्केट वैल्यू सहित अडानी समूह की जॉइंट मार्केट कैपिटल शुक्रवार को 22.25 लाख करोड़ रुपये रही। वहीं टाटा समूह की सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 20.81 लाख करोड़ रु रही। शुक्रवार को अडानी समूह की नौ लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 40,000 करोड़ रु घट गयी, जबकि टाटा समूह की मार्केट कैप में लगभग 60,000 करोड़ रु की गिरावट आई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज तीसरे नंबर पर
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 17.07 लाख करोड़ रु है और यह तीसरे नंबर पर है। बता दें कि फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की लिस्ट के अनुसार, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया।
पर फिर हो गए पीछे
लेकिन, अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली हुई, जिसके बाद शुक्रवार को एलवीएमएच के संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली ने अमीरों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार शुक्रवार को टेस्ला के एलोन मस्क 269.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
अमीरों की लिस्ट
फ्रांसीसी बिजनेस मैग्नेट अरनॉल्ट की दौलत 153.9 बिलियन डॉलर रही, जबकि गौतम अडानी एंड फैमिली की संपत्ति 152.2 बिलियन डॉलर आंकी गयी। एसीसी और अंबुजा सीमेंट को छोड़ कर अडानी समूह की मार्केट वैल्यू में इस साल लगभग 10.16 लाख करोड़ रु की वृद्धि हुई है। अडानी ग्रुप की अधिकांश कंपनियों के स्टॉक की कीमतों में तेजी इसका अहम कारण रही है।
टाटा समूह को नुकसान
इस साल में अब तक टाटा समूह की मार्केट कैप में 2.57 लाख करोड़ रु की गिरावट आई है। असल में इस साल में टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में 17 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। शुक्रवार को स्विस कंपनी होल्सिम ने कहा कि इस ग्रुप ने भारत में अपने कारोबार की बिक्री अडानी समूह को कर दी है। ये डील 6.4 अरब डॉलर में हुई है। बता दें कि भारत में सर्वाधिक मार्केट कैपिटल वाले बिजनेस ग्रुप्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर बजाज ग्रुप, 5वें नंबर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप, छठे नंबर पर भारती ग्रुप और 7वें नंबर पर कोटक महिंद्रा ग्रुप है। आगे इस लिस्ट में एशियन पेंट्स ग्रुप, महिंद्रा ग्रुप, जिंदल ओम प्रकाश ग्रुप और एचसीएल ग्रुप शामिल हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications