नई दिल्ली, मई 16। अडानी ग्रुप ने एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स को खरीद लिया है। यह डील करीब 82,000 करोड़ रुपये में हुई है। इस डील के बाद अडानी ग्रुप भारत का सीमेंट उत्पादन में दूसरे बड़ा ग्रुप बन जाएगा। अडानी ग्रुप ने स्विट्जरलैंड के होल्सिम ग्रुप से इन 2 सीमेंट कंपनियों को खरीद लिया है। जानकारी के अनुसार यह सौदा 10.5 अरब डॉलर (करीब 82,000 करोड़ रुपये) में हुआ है।

इस खरीद के बाद अडानी ग्रुप का इरादा अगले 5 साल में अंबुजा सीमेंट और एसीसी का सीमेंट उत्पादन को दोगुना करने की है। इस वक्त इन दोनों कंपनियों की सालाना 70 मिलियन टन है। इस बढ़ाकर 5 साल में 140 मिलियन टन करने का लक्ष्य तय किया गया है।
सीमेंट सेक्टर में आने की यह है वजह
अडानी ग्रुप का मानना है कि भारत में सीमेंट की भारी मांग लगातार बनी रहेगी। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट का बाजार है। हालांकि प्रति व्यक्ति सीमेंट की खपत के मामले में भारत दुनिया के मुकाबले काफी पीछे है। भारत में सीमेंट की खपत 240 किलो प्रति व्यक्ति है। वहीं वैश्विक औसत 525 किलो प्रति व्यक्ति है। इसके अलावा भारत में मध्य वर्ग तेजी से बढ़ रहा है। इसके विपरीत चीन में प्रति व्यक्ति सीमेंट की खपत 1600 किलो है। मध्य वर्ग के बढ़ने से भारत में सीमेंट की मांग तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
17 साल बाद होलसिम भारत से निकलेगी बाहर
होलसिम ने भारत में 17 साल पहले सीमेंट कारोबार शुरू किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। इस डील के बाद कंपनी भारत में अपना बिजनेस खत्म कर लेगी। होलसिम ग्रुप की देश में दो सीमेंट कंपनियों अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड की बहुसंख्यक हिस्सेदारी रखती है। अंबुजा सीमेंट में होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के जरिए होलसिम की 63.19 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं एसीसी में 54.53 फीसदी की हिस्सेदारी है।
अभी इस डील के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी
अभी इस डील के लिए दोनों कंपनियों को रेगुलेटरी अप्रूवल लेना होगा, इसके बाद ही यह डील पूरी होगी। अंबुजा सीमेंट के लिए ओपन ऑफर प्राइस 385 रुपए प्रति शेयर और एसीसी के लिए ये 2300 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications