
Adani Enterprises third quarter financial results : अडानी ग्रुप की मुख्य कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी हो गए हैं। अडानी एंटरप्राइजेज ने इस दौरान कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अडानी एंटरप्राइजेज ने दिसंबर तिमाही में 820 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। वहीं एक साल पहले अडानी एंटरप्राइजेज को समान अवधि में 11.63 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था। इसके चलते आज कंपनी के शेयर भारी नुकसान से ऊबर कर फायदे में कारोबार करने लगे थे, और अंत में तेजी के साथ ही बंद हुए हैं।
जानिए कितना बढ़ा अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर का रेट
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर का रेट आज तेजी के साथ बंद हुआ। आज अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 1,749.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें आज करीब 32 रुपये की तेजी दर्ज हुई। आज इस शेयर का न्यूनतम स्तर 1,611.35 रुपये का रहा वहीं उच्चतम स्तर 1,889.00 रुपये का रहा।
अडानी एंटरप्राइजेज के वित्तीय परिणाम जानिए डिटेल में
अडानी एंटरप्राइजेज का परिचालन राजस्व तीसरी तिमाही में करीब 42 फीसदी बढ़कर 26,612.23 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा कंपनी का एबिटडा पर कैलकुलेटेड सकल परिचालन लाभ सालाना आधार पर दोगुना होकर 1968 करोड़ रुपये हो गया है। अडानी एंटरप्राइजेज ने आज विस्तार से अपने वित्तीय परिणम जारी किए हैं।
अडानी एंटरप्राइजेज के अन्य कारोबार भी बढ़े
अडानी एंटरप्राइजेज कंपनी के इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट बिजनस की आय साल-दर-साल 38 फीसदी बढ़ी है। इसके चलते यह 17,595 करोड़ रुपये पर आ गई। वहीं माइनिंग कारोबार की बिक्री 3 गुना बढ़कर 2,044 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा न्यू एनर्जी इकोसिस्टम बिजनस रेवेन्यू दोगुना से अधिक होकर 1427.40 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा एयरपोर्ट बिजनेस की आय भी दोगुना होकर 1733 करोड़ रुपये हो गई।
जानिए गौतम अडानी की प्रतिक्रिया
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद कहा है कि बाजार की मौजूदा अस्थिरता अस्थाई है। लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन के एक विजन के साथ एक क्लासिकल इंक्यूबेटर के रूप में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड लोन को कम करने और विकास के मौकों पर आगे बढ़ने पर लगातार काम कर रही है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications