Adani Enterprises: अडानी एंटरप्राइजेज 1.8 अरब डॉलर का फॉलो ऑन इश्यू लाने की तैयारी कर रही है। एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज फॉलो ऑन इश्यू के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले रही है। जानकार अडानी के इस कदम को कंपनी के लिए फायदे का सौदा बता रहे हैं।

अगले साल इश्यू कर सकती है नए शेयर
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक Adani Enterprises अगले साल फॉलो-ऑन इश्यू के तौर पर नए शेयर इश्यू कर सकती है। खबर के मुताबिक फॉलो-ऑन इश्यू के तहत 2.4 अरब डॉलर तक के शेयर अडानी इंटरप्राइजेज इश्यू कर सकती है। जानकार इस खबर को अच्छे नजरिए से देख रहे हैं। उनके अनुसार इस इश्यू से कंपनी के शेयर होल्डर बेस में विविधता आएगी और निवेशकों के बीच कंपनी विश्वसनियता और बढ़ेगी।

इस साल उछले हैं अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक अगले 6 महीने में और रिसर्च फर्म अडानी इंटरप्राइजेज के कवरेज में शामिल हो सकती हैं। साल 2022 में अबतक अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में करीब 136 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। ब्लूमबर्ग से मिले आकड़ो के मुताबिक कंपनी की मार्केट वैल्यू 56.3 अरब डॉलर के आसपास पहुंच गई है। जानकार फ्रेस इश्यू की खबर को अच्छे नजरिए से देख रहे हैं। उनके अनुसार इस इश्यू से कंपनी के शेयर होल्डर बेस में विविधता आएगी और निवेशकों के बीच कंपनी विश्वसनियता और बढ़ेगी। कंपनी की और निवेशक मिलने से फायदा होगा। कंपनी फ्रेश इश्यू के पैसे को कंपनी के कारोबार को बढ़ाने में लगा सकती है।

अडानी इंटरप्राइजेज कर सकती है विचार
अडानी ग्रुप ने इसी साल घोषणा की थी की वह फ्लोट बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। जानकारों का कहना है कि अडानी इंटर प्राइजेज इसी योनजा के तहत फॉलो-ऑन इश्यू लाने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी अपने एडवाइजरों से इस विषय पर विचार विमर्श कर रही है। अभी इश्यू के साइज और समय को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। जानकारो के मुताबिक इस इश्यू से कंपनी के शेयर होल्डर बेस में विविधता आएगी और निवेशकों के बीच कंपनी विश्वसनियता और बढ़ेगी।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications