Adani Energy Solutions: अरबपति गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शनिवार को एक अहम फैसला लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह करीब 4,300 करोड़ रुपये (लगभग 502 मिलियन डॉलर) जुटाने जा रही है। यह रकम कंपनी QIP यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए एक या उससे ज्यादा बार में जुटाएगी। इसका मतलब यह है कि कंपनी बड़े निवेशकों से फंड जुटाएगी, ताकि अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया जा सके।

वित्तीय योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है कंपनी
अदाणी ग्रुप की कंपनियां, जो पोर्ट्स से लेकर ग्रीन एनर्जी तक कई सेक्टर्स में काम कर रही हैं, अब धीरे-धीरे फिर से निवेशकों का भरोसा जीत रही हैं। पिछले साल अमेरिका में समूह के फाउंडर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद निवेशकों का विश्वास कमजोर पड़ गया था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। ग्रुप की कंपनियां मजबूत वित्तीय योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा दोबारा लौटने लगा है।
150 मिलियन डॉलर का लिया लोन
अदाणी समूह ने हाल के महीनों में अपनी कंपनियों के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग की है। अप्रैल में, एक अधिग्रहण के लिए समूह ने करीब 750 मिलियन डॉलर जुटाए थे। इस डील में ब्लैकरॉक इंक ने जारी किए गए बॉन्ड्स का लगभग एक-तिहाई हिस्सा खरीदा था। इसके अलावा, पिछले हफ्ते अदाणी समूह की पोर्टस् से जुड़ी इकाई ने DBS ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड से 150 मिलियन डॉलर का Bilateral Loan भी लिया है।
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में फिच रेटिंग्स ने अदाणी एनर्जी को रेटिंग वॉच की लिस्ट से हटाते हुए उसे निगेटिव आउटलुक के साथ रेटिंग दी थी। फिच ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भी अदाणी ग्रुप ने यह दिखाया है कि वह जरूरी फंडिंग जुटाने में सक्षम है। इसका सीधा मतलब यह है कि समूह पर नकदी यानी कैश फ्लो से जुड़ा जो जोखिम पहले था, अब वह काफी हद तक कम हो गया है। इससे निवेशकों को भी यह भरोसा मिल रहा है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति अब पहले से बेहतर है।
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की यह नई फंडिंग योजना समूह की वित्तीय स्थिति को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। निवेशक और विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला न सिर्फ कंपनी की फंडिंग जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि भविष्य की विस्तार योजनाओं और नई परियोजनाओं के लिए भी काफी अहम साबित होगा।
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी के शेयर्स पर दिख सकता है असर
कंपनी के शेयर्स शुक्रवार को बीएसई पर 1.53% की गिरावट के साथ 867.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने पिछले 3 महीने में 33.27% का रिटर्न दिया है और पिछले 5 सालों में 396.08% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications