Rich People List: ब्लूमबर्ग ने अरबपतियों की सूची को अपडेट किया है। दुनिया भर के टॉप अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने शानदार छलांग मारी है। अंबानी अब दुनिया के सातवें नंबर के अमीर व्यक्ति हैं। पिछले कुछ महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल देखने को मिली है। शेयरो में बढ़ोत्तरी की बदौलत मुकेश अंबानी ने लैरी एलिशन को पीछे छोड़ दिया है। पिछली सूची में अंबानी आठवें स्थान पर थे। अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अमीरों की सूची में दूसरे स्थान से थोड़ी दूर पर हैं।

Bloomberg Billionaires Index ने जारी की है रैंकिंग
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के जारी आकड़ो के मुताबिक, लैरी एलिशन (Larry Ellison) के नेटवर्थ में गिरावट आई है। लैरी ने 1.19 अरब डॉलर का नुकसान झेला है। लिस्ट में मुकेश अंबानी 90 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ सातवें स्थान पर हैं। लिस्ट में 102 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ छठे स्थान पर वॉरेन बफेट (Warren Buffet) हैं। 109 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ पांचवें स्थान पर बिल गेट्स ( Bill Gates) और अमेजन के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos)113 अरब डॉलर की संपत्ती के साथ अमीरों के लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। अमीरों के लिस्ट में एलन मस्क (Elon Musk) 179 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं तो वहीं बर्नाड अरनॉल्ट 145 अरब डॉलर की संपत्ती के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी दूनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बनने से केवल 9 डॉलर दूर हैं।

एलन मस्क की संपत्ती में आई है गिरावट
Bloomberg Billionaires Index के अनुसार 2022 में अरबपतियों की संपत्ती में गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति में 91 अरब डॉलर, जेफ बेजोस की संपत्ति में 79.5 अरब डॉलर भारी गिरावट हुई है। बात अगर लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहें बिल गेट्स की संपत्ति की करें तो उनकी संपत्ती 28.7 अरब डॉलर घटी है।

मंदी की आशंकाओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के कारण इन अरबपतियों की संपत्ती में भारी गिरावट देखने को मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 अरबपतियों में से केवल दो भारतीय गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछली सूची में अंबानी आठवें स्थान पर थे। अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अमीरों की सूची में दूसरे स्थान से थोड़ी दूर पर हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications