IPO Alerts: आईपीओ मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. एक के बाद एक पब्लिक इश्यू लॉन्च हो रहे. इस कड़ी में एक्मे सोलर होल्डिंग्स का भी आईपीओ लॉन्च होने वाला है. इसके लिए प्राइस बैंड भी फिक्स हो चुका है. अगले हफ्ते खुलने जा रहे आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 275-289 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. कंपनी का आईपीओ, एंकर निवेशकों के लिए 5 नवंबर को ही खुल जाएगा. इसी सेक्टर की कंपनी वारी एनर्जीज के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था.
सेक्टर की ये कंपनी भी लॉन्च करेगी आईपीओ
एक्मे सोलर होल्डिंग्स (Acme Solar Holdings) आईपीओ बोली लगाने की आखिरी तारीख 8 नवंबर होगी. शेयरों का अलॉटमेंट 11 नवंबर को होगा. शेयरों की लिस्टिंग 13 नवंबर को संभव है. यह गुरुग्राम बेस्ड कंपनी है. कंपनी आईपीओ के जरिए 3000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. मार्केट रेगुलर सेबी के पास जमा डॉक्युमेंट्स के मुताबिक कंपनी 2000 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाना चाहती है. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सेदारी बेचेंगे.

ओएफएस में ACME Cleantech Solutions हिस्सा बिक्री करेंगे. आईपीओ में एनटीपीसी ग्रीन की तरह कुछ हिस्सा कर्मचारियों के लिए रिजर्व होगा. एक्मे सोलर, रिन्युएबल सेक्टर में देश की दिग्गज इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्युसर (IPP) कंपनी है. मार्च 2024 तक के ऑपरेशनल कैपासिटी के आंकड़ों के लिहाज से यह देश की 10 सबसे बड़ी रिन्युएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हैं.
लगातार है कारोबारी ग्रोथ
एक्मे सोलर होल्डिंग्स, बड़े स्तर पर रिन्युएबल एनर्जी प्रोजक्ट्स के संचालन, बनाने, डेवलप करने जैसे कारोबार में है. EPC और O&M डिविजन भी काम करती है. खासकर कंपनी केंद्र और राज्य की सरकारी कंपनियों को बिजली बेचकर भी आय पैदा करती है. 31 मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में फोकस 28 ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स हैं.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
