MP: ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित देश भर से आए साधु-संतों ने इस प्रतिमा अनावरण समारोह में हिस्सा लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरी समेत तमाम साधु-संत मौजूद रहे। यह प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

जहां मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान और इसके साथ ही साधु-संत स्थाई एलीवेटर से 75 फीट ऊपर पहुंचे, जहां मुख्य मंत्री और साधु-संतों ने पूजा के बाद प्रतिमा की परिक्रमा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अनावरण कार्यक्रम में करीब 5,000 से अधिक साधु-संत शामिल होने आए।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ हो रहा है वो व्यक्ति या शासन नहीं, स्वयं आदि शंकराचार्य जी महाराज की कृपा से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एकात्म धाम पूरी दुनिया को शांति का संदेश देगा और पूरी दुनिया को सही दिशा दिखाएगा। उन्होंने कहा कि लोग जिससे अपनी लाइफ को धन्य बना पाएंगे।
उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर की पवित्र भूमि पर आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान बनेगा, जहाँ अद्वैत की शिक्षा लेने देश एवं दुनिया भर से विद्यार्थी आयेंगे। ये अद्वैत में दीक्षित होकर दुनिया में शांति की स्थापना करेंगे।
आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा करीब 10 किमी दूर से ही दिखाई देगी। प्रतिमा को करीब 75 फीट ऊंची प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया गया है। पिछले कई दिनों से इस प्रतिमा का निर्माण का कार्य जारी था, जो अब अंतिम चरण है।
ओंकारेश्वर में स्थापित भगवान शंकराचार्य के प्रतिमा 198 करोड़ की लागत से तैयार की गई है। इसके लिए लगभग 2 वर्ष का समय लगा है। इस प्रतिमा को 'स्टैचू ऑफ वननेस' का नाम दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications