नई दिल्ली, जनवरी 17। महामारी जहां गरीबों पर काल बनकर आई, वहीं अमीरों पर पैसों की बारिश हुई है। केवल माहमारी के दौरान ही देखा जाए तो देश में अमीरों की न सिर्फ संख्या बढ़ी है, बल्कि उनकी दौलत भी बढ़ी है। गैर सरकारी संगठन ऑक्सफैम इंडिया की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2021 में देश में अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हो गई है। वहीं इनकी दौलत में इजाफा भी काफी तेजी से हुआ है। इन अमीरों की दौलत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल टॉप 10 अमीरों के पास ही इतनी दौलत हो गई है कि अगर यह लोग चाहें तो अपने पैसों से ही अगले 25 साल तक देश के स्कूल कालेज आसानी से चला सकते हैं।

महामारी के दौरान बढ़ी आर्थिक असमानता
महामारी के दौरान आर्थिक असमानता तेजी से बढ़ी है। इस वक्त देश के सबसे अमीर 10 फीसदी लोगों के पास देश की 45 फीसदी दौलत हो गई है। वहीं, देश की 50 फीसदी गरीब आबादी के पास केवल 6 फीसदी दौलत ही है। इस रिपोर्ट के अनुसार अगर देश के टॉप 10 फीसदी अमीरों पर अगर 1 फीसदी का ही अतिरिक्त टैक्स लगा दिया जाए तो मिले पैसों से 17.7 लाख अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदे जा सकते हैं। वहीं, भारत के 98 अमीर परिवारों पर अगर 1 फीसदी का अतिरिक्त टैक्स लगा दिया जाए तो उस पैसे से आयुष्मान भारत प्रोग्राम को आगामी 7 साल तक चलाया जा सकता है।
जानिए आर्थिक असमानता कितनी ज्यादा
इस रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक असमानता बहुत ही ज्यादा है। देश के 142 अरबपतियों की कुल दौलत 719 बिलियन डॉलर (53 लाख करोड़ रुपये) है। वहीं 98 सबसे अमीर लोगों के पास 55.5 करोड़ गरीब लोगों के बराबर की दौलत है। यह करीब 657 बिलियन डॉलर, (49 लाख करोड़ रुपये) होती है।
जानिए अमीरों की अमीरी का आलम
इस रिपोर्ट के अनुसार अगर देश के टॉप-10 फीसदी अमीर रोजाना के आधार पर 1 मिलियन डॉलर (7.4 करोड़ रुपये) खर्च करें, तो भी उनकी दौलत को खर्च होने में 84 साल का समय लगेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications