नई दिल्ली। नेटवर्क एनालिस्ट फर्म ऊकला की इंटरनेट स्पीड रिपोर्ट के अनुसार चालू साल की तीसरी तिमाही में इंटरनेट की स्पीड के मामले में वोडा आइडिया की नए नाम से बनी कंपनी वीआई को पहला स्थान मिला है। वहीं एयरटेल को दूसरा स्थान और रिलायंस जियो को तीसरा स्थान मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सभी शहरों की डेटा स्पीड अलग अलग है। वहीं हैदराबाद में साल की तीसरी तिमाही में मोबाइल नेटवर्क पर सबसे तेज डाउनलोड स्पीड मिली है।

जानिए मोबाइल कंपनियों का नंबर
ऊकला की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में वीआई की औसत डाउनलोड स्पीड 13.74एमबीपीएस रही है, जबकि औसत अपलोड स्पीड 6.19एमबीपीएस रही है। दूसरे नंबर पर एयरटेल रही है, जिसकी औसत डाउनलोड स्पीड 13.58एमबीपीएस रही है, जबकि औसत अपलोड स्पीड 4.15एमबीपीएस रही है। वहीं रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड 9.71एमबीपीएस रही, जबकि अपलोड स्पीड 4.15एमबीपीएस रही है।
इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत अभी पाकिस्तान से पीछे
ऊकला की रिपोर्ट के अनुसार 4जी उपलब्धता के बावजूद भारत पाकिस्तान से तीसरी तिमाही में मोबाइल नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में पीछे रहा है। पाकिस्तान में भारत की तुलना में 39.7 प्रतिशत अधिक डाउनलोड स्पीड रही। बांग्लादेश डाउनलोड स्पीड के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। जहां तक अपलोड स्पीड की बात है तो बांग्लादेश दूसरे नंबर पर रहा। वहीं भारत की औसत अपलोड स्पीड बंग्लादेश में भी कम पाई गई है।
इंटरनेट स्पीड के हिसाब से शहर का नंबर
इस रिपोर्ट में दी जानकारी के अनुसार तीसरी तिमाही के दौरान भारत के बड़े शहरों में मोबाइल डाउनलोड की स्पीड अलग-अलग रही थी। इसमें सबसे आगे हैदराबाद रहा, जिसकी मोबाइल नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 14.35 प्रतिशत रहा। जबकि मुंबई की 13.55एमबीपीएस और विशाखापटनम की स्पीड 13.40एमबीपीएस रही। इस लिस्ट में दिल्ली शहर छठे स्थान पर है, जिसकी स्पीड 13.04एमबीपीएस है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
