नई दिल्ली, अक्टूबर 12। गर्मियां लगभग खत्म हो चुकी है और सर्दियां बेहद करीब हैं। वैसे तो यह समय एयर कंडीशनर (एसी) खरीदने का नहीं है। मगर यदि आप अगले साल के लिए एसी खरीदना चाहते हैं तो एक बहुत अच्छा मौका है। क्योंकि फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल में एसी पर भी डिस्काउंट मिल रही है। यह एक तरह की ऑफ-सीजन सेल है, जिसमें वोल्टास, पैनासोनिक, व्हर्लपूल और सहित कई विभिन्न ब्रांड्स के एसी पर भारी छूट मिल रही है। आपको इस समय एसी आधी कीमत पर मिल सकते हैं।
व्हर्लपूल 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी
व्हर्लपूल 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी की कीमत 64,400 रुपये है। मगर इस एसी पर फ्लिपकार्ट की सेल में 50 फीसदी की छूट मिल रही है। यानी आप इसे डिस्काउंट के बाद सिर्फ 31,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट मिल सकती है। इसे 1,109 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। ये एसी 25 फीसदी तक बिजली बचाता है।
व्हर्लपूल मैजिकूल प्रो
व्हर्लपूल मैजिकूल प्रो की कीमत 60000 रु है। मगर इस एसी पर 43 फीसदी छूट दी जा रही है। इस तरह आप इसे 33,990 रुपये में खरीद सकते हैं। व्हर्लपूल के इस स्मार्ट का यह एसी 1.5 टन का है। इसकी एनर्जी रेटिंग 3-स्टार है। यह कॉपर कंडेनसर कॉइल और अन्य प्रमुख विशेषताओं जैसे इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और छठी सेंस तकनीक के साथ आता है। यह आपके वाई-फाई से कनेक्ट हो सकता है और यह वॉयस कमांड सपोर्ट के साथ इनेबल्ड है।
पैनासोनिक एडवांस सीरीज एसी
पैनासोनिक एडवांस सीरीज एसी पर 29 फीसदी छूट दी जा रही है। इससे आप इस पैनासोनिक एडवांस सीरीज एसी को 38,790 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इस एसी का असल दाम 55,000 रुपये है। पैनासोनिक के इस स्मार्ट एसी की क्षमता 1.5 टन और एनर्जी रेटिंग 4-स्टार है। इसमें ट्विन कूल इन्वर्टर तकनीक और जेटस्ट्रीम कूलिंग से लैस कॉपर कंडेनसर कॉइल भी है। यह वाई-फाई से कनेक्ट हो सकता है और इसमें एलेक्सा सपोर्ट भी है।
वोल्टास 183 वीसीजेडएस
वोल्टास 183 वीसीजेडएस पर 41 फीसदी छूट दी जा रही है। ये एसी आप 34,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी कीमत 59,150 रुपये है। वोल्टास 183 वीसीजेडएस 1.5 टन और एनर्जी रेटिंग 3-स्टार वाला है। इसमें कॉपर कंडेनसर कॉइल, एलईडी डिस्प्ले और 37.3 किग्रा का संयुक्त वजन है। इसमें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए मल्टी-स्टेज फिल्ट्रेशन और सेल्फ डायग्नोसिस फीचर है।
सान्यो एसआई/एसओ-15टी5एससीआई
सान्यो एसआई/एसओ-15टी5एससीआई को आप 30000 रु में खरीद सकते हैं। इस एसी पर 35 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। मार्केट में यह एसी 45900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। 1.5 टन के इस एसी में 5-स्टार एनर्जी रेटिंग है और यह डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। इसमें 100% कॉपर कंडेनसर कॉइल और एंटी-डस्ट फिल्टर है जो हवा को शुद्ध करता है और हवा की गुणवत्ता में सुधार करता है। इसमें इंस्टेंट कूलिंग के लिए ग्लेशियर मोड जैसे विशेष मोड हैं और इसका संयुक्त वजन 40 किग्रा है। हिताची काशीकोई 5100 एक्स को 41,890 रुपये में बेचा जा रहा है। मगर इसकी मूल कीमत 60,090 है। इस एसी पर 30% छूट उपलब्ध है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
