AC temperature For Monsoon: आम जनता की सबसे बड़ी टेंशन बिजली का बिल होता है। घरों में सबसे अधिक बिल के पीछे का कारण अक्सर एसी होता है। मानसून शुरु हो चुका है। ऐसे में एसी को कम टेंपरेचर पर रखने के कारण अक्सर लोगों की तबीयत तो बिगड़ती ही हैं, साथ में बिजली का बिल भी अधिक आ जाता है। अगर आप भी मानसून में अपने एसी के बिल को अगर कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि आखिर कितने पर एसी का टेंपरेचर आपको रखना चाहिए ताकि बिल भी कम हो जाए और आपकी सेहत भी मॉनसून में न बिगड़े। चलिए आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

एसी का इस मोड में करें यूज
मानसून के दौरान ड्राई मोड का आपको इस्तेमाल करना चाहिए। हर रूम एयर कंडीशनर उत्पाद में रिमोट कंट्रोलर पर ड्राई मोड होता है। इसकी मदद से आप एसी के बिल को कम कर सकते हैं साथ ही एसी के फिल्टर की सफाई भी हर रोज करना जरूरी है।
इतना रखें एसी का टेंपरेचर
सही कूलिंग और बिजली की बचत को बढ़ाने के लिए आपको एयर कंडीशनर के तापमान को 24-26 डिग्री सेल्सियस पर रखना चाहिए। इसके अलावा फिल्टर की नियमित सफाई से भी एसी का बिजली बिल कम होता है।
कितनी देर एसी का करें यूज?
अगर आप लगातार 10 से 12 घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं तो मानसून में इसे घटा दें। बरसात के मौसम में आप आधा घंटा एसी चलाने के बाद उसे बंद कर सकते हैं। इस मौसम में आप पूरे दिम 5-6 घंटे एसी चलाएंगे तो आपको ठंडक भी मिलेगी और बिजली का बिल भी कम आता है। इसके अलावा आप मॉनसून में एसी की अधिक ठंडी हवा के कारण बीमार भी नहीं पड़ेंगे।
टाइमर सेट करके करें एसी का यूज
आप अगर रात में एसी का यूज करते हैं तो तीन-चार घंटे का टाइमर सेट करके एसी चला सकते हैं। इससे भी एसी के बिल में कटौती होगी। कई बार मानसून में उमस भी बढ़ जाती है। जिस वजह से आपको तेज धूप न होने के कारण भी गर्मी का एहसास होता है। ऐसे में आप एसी चलाते हैं तो एसी की नमी युक्त हवा से अंदर की दीवारों पर जमीं नमी कमरे को सही से ठंडा नहीं होने देती है।
ऐसे में आप जब भी एसी चलाएं तो पहले 24 डिग्री सेल्सियस पर रखें और उसके बाद ही एसी का टेंपरेचर अपने अनुसार सेट कर लें फिर जब रूम ठंडा हो जाए तो आप इसे फिर से 24-26 कर सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
