नई दिल्ली, जुलाई 28। गर्मियों में अब पहले के मुकाबले ज्यादा घरों में एयर कंडीशनर (एसी) देखने को मिलता है। मगर एसी की कीमत बहुत ज्यादा होती है। जरूरी नहीं कि एसी खरीदना हर किसी के बजट में हो। एसी से मुकाबले करने के लिए पोर्टेबल एयर कूलर भी बाजार में उपलब्ध हैं। ये डेजर्ट एयर कूलर आपको जबरदस्त कूलिंग के साथ गर्मी से राहत देंगे। ये ऑप्शन कम बजट वाले लोगों के लिए काफी अच्छा है। बता दें कि बढ़िया एयर कूलर आपको 10-12 हजार रु में मिल जाएगा। मगर यदि आपका बजट इससे भी कम हो तो आप 1000 रु से कम की ईएमआई पर एयर कूलर घर ला सकते हैं। दरअसल दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर आपको इन कूलरों पर बढ़िया ऑफर्स मिल जाएंगे।
वोल्टास ग्रैंड 72 डेजर्ट कूलर
वोल्टास ग्रैंड 72 डेजर्ट कूलर एक दमदार एयर कूलर है। वैसे तो इस कूलर की कीमत 14,990 रुपये है, मगर अमेजन पर आपको इस कूलर पर 3,540 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। यानी इसकी कीमत रह जाएगी 11,450 रुपये। अब बात करें ईएमआई ऑफर की तो कूलर सिर्फ 539 रुपये के मासिक खर्च पर घर लाया जा सकता है। कूलर पर 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। ये कूलर 3 स्पीड फैन, हनीकॉम्ब और वॉटर लेवल इंडीकेटर के साथ आता है।
हैवेल्स जीएचआरएसीएडब्लूडब्लू 220 डेजर्ट एयर कूलर
हैवेल्स जीएचआरएसीएडब्लूडब्लू 220 डेजर्ट एयर कूलर का दाम है 17,250 रुपये। मगर इस कूलर पर आपको 2955 रु का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह आपको ये कूलर सिर्फ 14,295 रुपये में पड़ जाएगा। अन्य ऑफर की बात करें तो ये कूलर आपको सिर्फ 673 रुपये की मासिक ईएमआई पर मिल जाएगा। ये कूलर भी 3 स्पीड सेटिंग्स, ऑटो स्विइंग और 70 लीटर के टैंक के साथ आता है। सबसे अहम फीचर है आइस चैंबर। इसमें आप ज्यादा गर्मी होने पर बर्फ डाल कर कूलिंग लेवल बढ़ा सकते हैं।
ओरिएंट सीडी6501एच डेजर्ट एयर कूलर
ओरिएंट सीडी6501एच डेजर्ट एयर कूलर की कीमत 15,290 रुपये है। इस कूलर पर 3,291 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ये कूलर आपको 11,999 रुपये में मिल जाएगा। ईएमआई ऑफर के तहत आप इसे 565 रुपये मासिक खर्च पर घर पर ला सकते हैं। ये कूलर एरोफैन टेक्नोलॉजी, फैन ब्लेड्स और हॉनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के अलावा एनर्जी एफिशियंसी जैसे फीचर से लैस है।
क्रॉम्पटन ओजोन इंवर्टर एयर कूलर
क्रॉम्पटन ओजोन इंवर्टर एयर कूलर का रेट 17,200 रुपये है। 5,900 रुपये के डिस्काउंट पर इसे 11,300 रुपये में बेचा जा रहा है। ये कूलर आपको 532 रु की ईएमआई पर मिल जाएगा। आपको इस कूलर पर 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। ये कूलर एनहैंस्ड एयर फ्लो, इनवर्टर कैपेबिलीट और ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स से लैस है। ये कूलर 75 लीटर के टैंक के साथ आता है।
सिम्फनी सूमो 75 एक्सएल एयर कूलर
सिम्फनी सूमो 75 एक्सएल एयर कूलर का रेट वैसे तो मार्केट में 13,499 रुपये है। मगर इस पर 400 रुपये की छूट मिल रही है। इस तरह आप इसे 13,099 रुपये में घर ला सकते हैं। वैसे ये कूलर सिर्फ 617 रु की ईएमआई पर भी मिल जाएगा। ये कूलर एयर फैन और 3-स्लाइड हनीकॉम्ब पैड्स के अलावा आई-प्योर कंसोल जैसे फीचर्स से लैस है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
