महंगाई ने आम आदमी का बजट बिलकुल हिला कर रख दिया है। एक तो पहले से ही एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है। अब अब रसोई गैस की कीमतें, ईपीएफ पर ब्याज दर में कमी, दूध के दाम में इजाफा, सीएनजी जैसी चीजें
नई दिल्ली, मार्च 28। महंगाई ने आम आदमी का बजट बिलकुल हिला कर रख दिया है। एक तो पहले से ही एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है। अब अब रसोई गैस की कीमतें, ईपीएफ पर ब्याज दर में कमी, दूध के दाम में इजाफा, सीएनजी जैसी चीजें झटका दे रही है। ऐसे में महंगाई की मार से परेशान आम लोगों के लिए मार्च का महीना थोड़ा मुश्किल बना दिया है। फिलहाल का आलम तो ये है कि हर किसी चीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई को लेकर ही अब इस बीच एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल एक बार फिर से आम जनता को महंगाई को एक और झटका लगा है। दरअसल एसी और कूलर की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

10% से ज्यादा वृद्धि की संभावना
दूसरी तरफ गर्मी ने दस्तक दे दिया है। ऐसे में गर्मी में एक मात्र सहारा एसी, पंखे और कुलर का ही लेना पड़ता हैं। हर कोई कम बजट में एक बढ़िया एयर कूलर सर्च कर रहा हैं जिससे तेज हवा और ज्यादा कूलिंग मिले, साथ ही इसका मेंटेनेंस भी सस्ता हो। उन सभी लोगों को जोर का झटका लगा है। जी हां मिली जानकारी के मुताबिक एसी और कूलर की कीमत में 10 फीसद से ज्यादा की वृद्धि की जा सकती है। ऐसे में अगर बात की जाए 30,000 रुपये वाले एसी की तो उसकी कीमत न्यूनतम 3,000 रुपये तक बढ़ सकती है। इसी तरह से बाकी का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। अब जानना यह भी जरूरी है कि आखिर एसी और कूलर की कीमतें क्यों बढ़ने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं।
कीमत बढ़ने की वजह
इससे पहले की बात करें तो यूक्रेन और रूस युद्ध जब शुरू हुआ था तब एसी और कूलर की कीमतें बढ़ाई गई थी। उस समय हुई वृद्धि की बात करें तो ये 7 से 10 फीसद है। वही, इस बार फिर से कीमत में 10 फीसद का इजाफा हो सकता है। अगर कीमत बढ़ने की वजह पर बात की जाए तो मेटल और प्लास्टिक कंपोनेंट की कीमत में खासा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसके चलते एसी और कूलर ही नहीं बल्कि घर के बाकी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भी कीमत बढ़ सकती है। ऐसे में जाहिर-सी बात है कि अगर एसी और कूलर की कीमत बढ़ती है तो यूजर पर नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ सकता है क्योंकि एक तरफ फ्यूल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है और अगर एसी और कूलर जैसी बेसिक जरूरतों की कीमत बढ़ती है तो यूजर्स की जेब पर खासा असर पड़ सकता है।
पहले भी बढ़ चुकी हैं कीमतें
बता दें इससे पहले यूक्रेन और रूस युद्ध की शुरुआत के वक्त भी एसी और कूलर की कीमत में इजाफा देखने को मिला था। एसपीपीएल के सीईओ और थॉमसन टीवी के एक्जीक्यूटिव ब्रांड लाइसेंसी अवनीत मारवाह की मानें, तो एसपीपीएल के सभी प्रोडक्ट की कीमत में जल्द 10 फीसदी तक का इजाफा होगा। हालांकि स्मार्ट टीवी पर कीमत बढ़ोतरी का इजाफा नहीं देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में फ्यूल की कीमत में इजाफा हुआ है। साथ ही आयात होने वाले मेटल और प्लास्टिक कंपोनेंट की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसकी वजह से कूलर, एसी समेत लॉर्ज एप्लांसेस से जुड़े सभी प्रोडक्ट महंगे हो जाएंगे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
