Gold Price Today: बुलियन मार्केट में जोश बरकरार है. सोने की कीमतों में तेजी आज 11 फरवरी को भी जारी है. सोने का भाव मंगलवार को भी ऑल टाइम हाई (Gold Price on Record High) पर पहुंच गया है. इंटरनेशनल मार्केट में जारी हलचल का असर घरेलू गोल्ड प्राइसेज पर भी पड़ रहा है. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump's Tariff) ने स्टील और एल्युमीनियम के इंपोर्ट पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिसका असर सभी मेटल पर देखने को मिल रहा.
सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर सोने की कीमतों में रिकॉर्ड रैली बरकरार है. ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितता और ट्रंप की टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर (Trade War) की आशंका से सेफ हेवेन-इनवेस्टमेंट की डिमांड बढ़ी है. इसके चलते घरेलू और विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रहा.
एमसीएक्स पर सोने का भाव 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जोकि गोल्ड का ऑल टाइम हाई लेवल भी है. फिलहाल सोने (Gold Price Today) का 10 ग्राम आज 454 रुपए महंगा हो गया है. यह 86270 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (Silver Price Today) 320 रुपए गिर गई है. यह 94975 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जिसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.
विदेशी बाजारों में सोने का भाव
विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में रैली देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव (Gold Price Today) पहली बार 2950 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गई है. सेफ हेवेन-इनवेस्टमेंट (Safe Heaven Investment) की मांग बढ़ने की चलते कीमतों में तूफानी तेजी है. यह पहली बार है जब कॉमैक्स पर सोने की कीमतें 2950 डॉलर के पार निकली है. कई ब्रोकरेज फर्म (Brokerage on Gold Price) ने सोने के लिए 3000 डॉलर प्रति ऑन्स तक का टारगेट दिया है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
