Aaj Sone ka Bhav Hyderabad: सोने की कीमतों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही. आज 18 अप्रैल को भी सराफा बाजार में सोने का रेट फिर से बढ़ गया है. सोने की कीमतों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है. लगातार तेजी से सोने का भाव रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. कॉमैक्स पर भी सोने का रेट पहली 3350 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. सोने में तेजी का सबसे बड़ा ट्रिगर अमेरिकी टैरिफ है.
आज सराफा बाजार में सोना-चांदी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,758 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,945 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,319 रुपए प्रति ग्राम है. हालांकि, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज चांदी की कीमत 109.90 रुपए प्रति ग्राम और 1,09,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है.
22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने कीमत बढ़ गई है. 22 कैरेट सोने की कीमत 250 रुपए उछलकर 89450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम की कीमत भी 2500 रुपए चढ़ गया है, जोकि 894500 रुपए पर बिक रहा है. इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत भी 270 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 97580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम की कीमत भी 2700 रुपए की मजबूती के साथ 975800 रुपए पर पहुंच गया है. 18 कैरेट सोने का रेट 210 रुपए की तेजी के साथ 73190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम का रेट भी 2100 रुपए बढ़कर 731900 रुपए पर पहुंच गया है.
सोने में जारी रिकॉर्ड रैली
दुनियाभर में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर भी सोने के रेट ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने गुरुवार को पहली बार 3300 डॉलर प्रति ऑन्स का आंकड़ा छुआ. कारोबारी सेशन में कॉमैक्स पर सोने ने रिकॉर्ड 3357 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया. बबता दें कि कॉमैक्स पर सोने ने 2025 में अब तक करीब 30% का रिटर्न दिया है. कॉमैक्स के अलावा घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में रिकॉर्ड रैली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतों ने गुरुवार को 95935 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई टच किया.

सोने में तेजी के बड़े फैक्टर्स
- टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा,
- टैरिफ के चलते अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका है,
- अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें घटने की उम्मीद है,
- ग्लोबल सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने में लगातार खरीदारी जारी है,
- ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितताओं से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा,
- डॉलर इंडेक्स में लगातार कमजोरी, 100 अहम स्तरों से नीचे फिसला,
- गोल्ड ETF इनफ्लो में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा
आगे कितना चढ़ेगा सोने का भाव?
ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने सोने और चांदी को लेकर ताजा रिपोर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक कीमतों में आगे भी तेजी का अनुमान जताया है. मौजूदा ट्रेड टेंशन और ऊंची टैरिफ के चलते इकोनॉमिक स्लोडाउन का असर कीमतों पर दिखेगा. क्योंकि इन ट्रिगर्स से सोने की मांग बढ़ेगी. सेंट्रल बैंकों की ओर से भी रिजर्व को लगातार बढ़ाया जा रहा है.
MOFSL ने ताजा नोट में कहा कि मीडियम टू लॉन्ग टर्म नजरिए से गिरावट में खरीदारी की राय है. इसके लिए टेक्निकल टारगेट की बात करें तो सोने के लिए अहम सपोर्ट 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. जबकि 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास रेजिस्टेंस है. कॉमैक्स के लिए 3100 से 3400 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर नजर है.
2025 के लिए सोने पर टारगेट
ब्रोकरेज टारगेट (डॉलर प्रति ऑन्स)
डॉयशे बैंक 3700
गोल्डमैन सैक्स 3700
सिटी 3500
बैंक ऑफ अमेरिका 3350
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications