Aaj Sone ka Bhav Hyderabad: सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए टेंशन वाली बात है. क्योंकि इसकी कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही. सराफा बाजार में सोने का भाव 28 मार्च को करीब 11400 रुपए तक बढ़ गया. दरअसल, यह तेजी ग्लोबल ट्रिगर्स की वजह है. क्योंकि अमेरिका ने नए ऑटो टैरिफ का ऐलान किया है. साथ ही 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होगा, जिसके जवाब में अमेरिका के ट्रेड पार्टनर्स भी टैरिफ ठोक सकते हैं. इससे ट्रेड टेंशन वॉर शुरू होने का डर है. नतीजतन, ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर निगेटिव असर हो सकता है. यही वजह है कि सोने में तूफानी तेजी देखने को मिल रही.
सराफा बाजार में सोने का रेट
सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में तेजी देखने को मिल रही. यही वजह है कि सराफा बाजार में भी बढ़त दर्ज की जा रही. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोने का भाव उछल गया है. हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,098 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,340 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 6,824 रुपए प्रति ग्राम है. चांदी की कीमत आज 114 रुपए प्रति ग्राम और 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
22k, 24k और 18k का ताजा रेट
हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने का रेट 1050 रुपए की मजबूती के साथ 83400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. इसका 100 ग्राम रेट भी 10500 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 834000 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने की कीमतों में तेज उछाल है. यह 1140 रुपए की मजबूती के साथ 90980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 100 ग्राम की कीमत तो 11400 रुपए की जबरदस्त तेजी के साथ 909800 रुपए पर बिक रहा है.
22 और 24 कैरेट की कीमतों के साथ 18 कैरेट सोने की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. यह 860 रुपए की मजबूती के साथ 68240 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है, जोकि 27 मार्च को 67380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. इसकी 100 ग्राम की कीमत भी 8600 रुपए उछलकर 682400 रुपए पर बिक रहा है.

देश के अन्य 5 प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
- चेन्नई - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,098 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,340 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,885 प्रति ग्राम है.
- नई दिल्ली - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,113 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,355 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,836 प्रति ग्राम है.
- बेंगलुरु - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,098 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,340 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,824 प्रति ग्राम है.
- इंदौर - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,103 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,345 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,828 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,113 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,355 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,836 प्रति ग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड
ग्लोबल मार्केट में सोने ने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई. ट्रेड वॉर की आशंका से सोने की कीमतों में रॉकेट जैसी देखने को मिल रही है. नतीजतन, कॉमैक्स पर सोने का भाव 2025 में अब तक 17 बार रिकॉर्ड बना चुका है. सोना कॉमैक्स पर 3086 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. स्पॉट गोल्ड की कीमत भी उछलकर 3059 डॉलर के पार निकल गया. मार्च में सोने में यह चौथी वीकली बढञत देखने को मिल रही. इससे पहले सोने में इतनी लंबी तेजी मार्च 2024 में देखने को मिली थी. वहीं, चांदी की कीमतें भी जोश दिखा रही. कॉमैक्स पर चांदी का रेट करीब 0.53% की मजबूती के साथ 35,27 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
सोने में आगे भी जारी रहेगी तेजी
सोने में तेजी का ट्रिगर सेफ इनवेस्टमेंट को लेकर बढ़ी इसकी मांग है. दरअसल, ग्लोबल ट्रेड टेंशन के बढ़ने की वजह से सोने की मांग में तेजी देखने को मिल रही है. क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने नए ऑटो टैरिफ का ऐलान किया है. बता दें कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के लिए अपने टारगेट को बढ़ा दिया है, जिसे अब बढ़ाकर 3300 डॉलर प्रति ऑन्स कर दिया है, जोकि पहले 3100 डॉलर प्रति ऑन्स था. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि ETF में अनुमान के मुताबिक मजबूत इनफ्लो बना रहेगा. साथ ही सेंट्रल बैंकों की ओर से भी सोने की मांग रहेगी. ये 2 ट्रिगर्स सोने की कीमतों को सपोर्ट करेंगे.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications