Gold Rate Today Bangalore: बेंगलुरु में सोने और चांदी के भाव में दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 26 मार्च को एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। शादी-विवाह के सीजन से पहले ज्वैलरी दुकानदारों की जबरदस्त खरीदारी के बीच आज सोने के रेट में तेजी देखने को मिल रही है।

हालांकि, इन दिनों गोल्ड अपने उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ वॉर की वजह से बाजार की मांग में तेजी और अमेरिकी डॉलर में स्थिरता के बीच देखा जा रहा है। वहीं, बेंगलुरू में आज चांदी के दाम में भी उछाल देखने को मिल रही है। बीते कई दिनों से इसी तरह सोने के भाव में फेरबदल बना हुआ है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 84400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 89290 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 81950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 81850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 67050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 66970 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इन कारणों से सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है
जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में फेरबदल दिख रहा है।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
सोना महंगा होने का एक कारण ये है कि डॉलर के मुकाबले रुपए कमजोर हुआ है।
महंगाई में इजाफा होने से भी सोने के भाव को सपोर्ट मिल रहा है।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 89400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 81950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 89550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 82100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 89550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 82100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 89550 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 82100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 89400 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 81950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मिस्ड कॉल के जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications