Aaj Ka Share Market: आज अडानी इंटरप्राइजेज सहित इन कंपनी के शेयर में दिखेगा एक्शन

Aaj Ka Share Market: गुरुवार को अडानी इंटरप्राइजेज ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करें। कंपनी का मुनाफा वार्षिक आधार पर करीब 50 फीसदी घटा है। जिसके चलते इसके शेयर में आज एक्शन देखने को मिल सकता हैं इसके साथ ही अडानी पावर, टाटा मोटर्स, डाबर इंडिया लिमिटेड, बर्जर पेंट्स आदि कंपनी के शेयर में भी उनके नतीजों और बिजनस अपडेटस् के चलते एक्शन देखने को मिल सकता हैं।

stocks

अडानी इंटरप्राइजेज

गुरुवार को अडानी इंटरप्राइजेज ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करें। कंपनी का दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 228 करोड़ रु रहा। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 461 करोड़ रु था। इस प्रकार कंपनी का मुनाफा वार्षिक आधार पर करीब 50 फीसदी घटा है।

कंपनी ने बताया कि उसको दूसरी तिमाही में 88 करोड़ रु का एकमुश्त घाटा हुआ है। सितंबर तिमाही में कंपनी की आय में भी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी की आय सालाना आधार पर 38 हजार 176 करोड़ रु से घटकर 22 हजार 517 करोड़ रु पर आ गई है। इसमें वार्षिक आधार पर 41 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

अडानी पावर

अडानी पावर ने गुरुवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करें। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार र 848 प्रतिशत बढ़ा है और यह 6 हजार 594 करोड़ रु हो गया है।

इसका कंसालिडेटेड एबिटडा भी इस दौरान 202 फीसदी उछलकर 4 हजार 336 करोड़ रु पर पहुंच गया और कंसालिडेटेड रेवेन्यू भी 61 प्रतिशत बढ़ा हैं। इसका पावर सेल्स वॉल्यूम 65 प्रतिशत बढ़कर 1 हजार 810 करोड़ यूनिट्स रहा।

टाटा मोटर्स

कंपनी ने सितंबर तिमाही में 3 हजार 764 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 17.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वही, कंपनी को पिछले वर्ष की समान तिमाही में टाटा मोटर्स को 945 करोड़ रु के घाटे का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 32 फीसदी बढ़ा हैं और यह 1.04 लाख करोड़ रु हो गया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 13 हजार 767 करोड़ रु रहा। वही, सितंबर तिमाही में मार्जिन 13.1 फीसदी हो गया।

डाबर इंडिया लिमिटेड

दूसरी तिमाही में कंपनी ने 507.04 करोड़ रु का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह मुनाफा वार्षिक आधार बनाकर 3.29 फीसदी अधिक है। वही, तिमाही आधार पर यह मुनाफा 11.04 फीसदी ज्यादा है।

बर्जर पेंट्स

बर्जर पेंट्स ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 219 करोड़ रु से बढ़कर 292 करोड़ रु हो गया है। कंपनी की आमदनी 2 हजार 671 करोड़ से बढ़कर 2 हजार 767 करोड़ रुपये हो गया है।

नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें: ESAF Small Finance Bank IPO: आज खुल रहा, जानिए निवेश से पहले सारी बातें

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+