Aaj Ka Share Market: आज यानी सोमवार 13 नवंबर 2023 को श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी, कोल इंडिया और एलआईसी आदि कंपनियों के शेयर में उनके चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजों और उनके बिजनेस अपडेट्स के चलते एक्शन देखने को मिल सकता हैं।

एलआईसी
एलआईसी ने शुक्रवार को चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। दूसरी तिमाही में एलआईसी का नेट प्रॉफिट करीब 50 फीसदी गिरा और यह 7 हजार 925 करोड़ रु रहा। एक साल पहले की अवधि में एलआईसी ने 15 हजार 952 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।
दूसरी तिमाही के लिए एलआईसी का नेट प्रीमियम इनकम एक लाख सात हजार करोड़ रु रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 1 लाख 32 हजार करोड़ रु से 19 फीसदी कम है।
श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी
चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 4 गुना बढ़ा है। हालांकि रेवेन्यू की बात करें तो फिर इसमें गिरावट देखने को मिली है।
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उसका नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 481 करोड़ 97 लाख रु रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 110 करोड़ 91 लाख रु था।
हालाकि, कंपनी का रेवेन्यू 4.7 फीसदी गिर कर 2 हजार 940 करोड़ 70 लाख रु रहा है। वही, पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू की बात करें तो फिर यह 3 हजार 85 करोड़ 20 लाख रु रहा था।
ट्राइडेंट
भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने "टेरी फैब्रिक वीव एंड रिजल्टिंग टेरी फैब्रिक" के लिए ट्राइडेंट लिमिटेड को पेटेंट प्रदान किया है।
कोल इंडिया
शुक्रवार को कोल इंडिया ने सितंबर 2023 तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही कंपनी का हाई बिक्री के वजह एसडी नेट प्रॉफिट में 12.5 प्रतिशत बढ़ा है और यह 6 हजार 799 करोड़ 77 लाख रु रहा।
एक रेगुलेटर फाइलिंग में कोल इंडिया की तरफ से कहा गया है कि कंपनी का प्रॉफिट एक वर्ष पहले की अवधि में 6 हजार 43 करोड़ 55 लाख रु था।
दूसरी तिमाही में इसकी समेकित बिक्री एक वर्ष पहले के 27 हजार 538 करोड़ 59 लाख रु से बढ़कर 29 हजार 978.01 करोड़ रु हो गई। हालांकि, अगर हम कंपनी के कुल खर्च की बात करें तो फिर यह दूसरी तिमाही में 9.3 फीसदी बढ़ा है और यह 26000.05 करोड़ रु हो गया। को एक वर्ष पहले की अवधि में 23 हजार 770.12 करोड़ रु था।
सेल
सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल ने शुक्रवार को चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। दूसरी तिमाही में सेल का एकीकृत शुद्ध लाभ 1 हजार 305 करोड़ 59 लाख रु रहा। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 329 करोड़ 36 लाख रु का शुद्ध घाटा हुआ था।
सेल ने शेयर मार्केट को दी जानकारी में कहा है कि कंपनी को कुल आय वार्षिक आधार पर 26 हजार 642.02 करोड़ रु से बढ़कर 29 हजार 858 करोड़ 19 लाख रु हो गई।
अगर हम खर्च की बात करें तो फिर यह 27 हजार 768 करोड़ 52 लाख रु रहा, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 27 हजार 200 करोड़ 79 लाख रु था।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: SBI में खोल सकते हैं 5 तरह के खाते, जानिए डिटेल


Click it and Unblock the Notifications