Aaj Ka Share Market: आज यानी मंगलवार 28 नवंबर 2023 को एचडीएफसी बैंक, सतिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क, रियल्टी, एलआईसी, फोर्टिस मलार हॉस्पिटल, टीसीएस, जेके सीमेंट और डीएलएफ के शेयरों में उनके बिजनेस अपडेट और खबरों के चलते एक्शन देखने को मिल सकता है।

एचडीएफसी बैंक
बैंक के बोर्ड आॅफ ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में 25 जनवरी, 2024 से 24 जनवरी, 2027 तक लगातार 3 वर्षों की अवधि के लिए बैंक के अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक के रूप में डॉ. हर्ष कुमार भनवाला की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
बोर्ड ने 3 साल की अवधि के लिए बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में वी. श्रीनिवास रंगन की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।
सतिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क
सतिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क के बोर्ड की 30 नवंबर को निजी प्लेसमेंट के आधार पर शेयर या डिबेंचर जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए बैठक होगी।
रियल्टी
लक्जरी हाउसिंग सेगमेंट की बिक्री देश में पिछले 9 महीनों में 97 फीसदी तक बढ़ गई है। इसका कारण अधिकतर लोग घर से काम करने के लिए एक अलग कमरा चाहते हैं और इसके साथ ही आधुनिक फैसिलिटीज के साथ बड़ी जगहों का विकल्प चुनते हैं।
एलआईसी
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अभ्यास के हिस्से के रूप में, बीमा दिग्गज एक फिनटेक यूनिट स्थापित करने की संभावना तलाश रही है।
फोर्टिस मलार हॉस्पिटल
कंपनी चेन्नई के गांधी नगर स्थित मलार हॉस्पिटल को एमजीएम हेल्थकेयर को 45 करोड़ 50 लाख रु में बेचेगी।
टीसीएस
अमेरिका में कंपनी को एक और बड़ा झटका लगा है। ट्रेड सीक्रेट मामले में टेक्सस की एक अदालत ने कंपनी पर 21 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।
जेके सीमेंट
उज्जैन यूनिट में जेके सीमेंट ने सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता बढ़ाई है। इस यूनिट में सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता में 1.5 एमएनटीपीए की बढ़ोतरी कर दी है।
डीएलएफ
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, 24 नवंबर को ईडी ने डीएलएफ की ग्रुरुग्राम हेडक्वॉर्टर में सर्च ऑपरेन किया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Retirement Planning: बनाना है मोटा फंड, इन 3 स्कीम्स में करें निवेश
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
