Aaj Ka Share Market: रिलायंस इंडस्ट्रीज आज यानी शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। जिस वजह से इसके स्टॉक आज फोकस में रहने की संभावना हैं इसके साथ ही एशियन पेंट्स, कोलगेट, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के स्टॉक भी फोकस में रह सकते हैं।

एशियन पेंट्स
कंपनी ने दूसरी तिमाही के लिए 1 हजार 232 करोड़ 39 लाख रु का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 803 करोड़ 83 लाख रु से 53.31 फीसदी ज्यादा है।
सितंबर तिमाही में कंपनी ने 8 हजार 478 करोड़ रु का फ्लैट कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 8 हजार 457 करोड़ रु था।
एबिटडा चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 1 हजार 717 करोड़ रु रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1 हजार 219.3 करोड़ रु थी। इसका एबिटडा मार्जिन 20.2 फीसदी बताया गया, जो एक वर्ष पहले की तिमाही में 14.4 फीसदी था।
कोलगेट
गुरुवार को कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 22.31 फीसदी बढ़कर 340.05 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 278.02 करोड़ रु था।
उसने बताया कि उसका परिचालन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू वार्षिक आधार पर 6.09 फीसदी बढ़कर 1 हजार 462.38 करोड़ रु हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1378.37 करोड़ रुपये था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज
रिलायंस इंडस्ट्रीज आज यानी शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को अपने चालू वित्तीय वर्ष के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी।
बजाज फिनसर्व
बजाज फिनसर्व चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एनबीएफसी द्वारा 10,000 करोड़ रु की फंडराइजिंग प्लान के बाद आज इसका शेयर फोकस में रहने की संभावना है।
बजाज फिनसर्व ने क्यूआईपी के माध्यम से 8 हजार 800 करोड़ रु और प्रमोटर बजाज फिनसर्व को प्रेफरेंशियल आवंटन के जरिए 1 हजार 200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।
एसबीआई लाइफ
कंपनी आज यानी शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को चालू वित्तीय वर्ष के दूसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी करेगी। एसबीआई लाइफ कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 381.04 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी
गुरुवार को कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़ा है और यह रेवेन्यू 3350 मिलियन हो गया है जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 3111 मिलियन था।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: PMJDY में मिलते हैं कई सारें फायदे, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
