Aaj Ka Share Market: आज यानी शुक्रवार 20 अक्टूबर 2023 को मेट्रो ब्रांड, पेटीएम, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड आदि कंपनियों के शेयरों में मूवमेंट देखने को मिल सकता हैं।

मेट्रो ब्रांड
चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड ने 532 करोड़ रु का स्टैंडअलोन राजस्व दर्ज किया।
पेटीएम
आज पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है।
नेस्ले
नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को इस साल की तीसरी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 37 फीसदी का इजाफा हुआ है और ये 908 करोड़ रु हो गया, जो एक वर्ष पहले की तिमाही में 668.3 करोड़ रु था।
बीएसई फाइलिंग के मुताबिक, इसने कलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही ने में 5 हजार 36 करोड़ रु का कुल राजस्व दर्ज किया।
लार्ज-कैप एफएमसीजी कंपनी ने 2023 के लिए 10 रु के प्रति इक्विटी शेयर पर 140 रु के पर्याप्त दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की, जिसमें 1 नवंबर 2023 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया गया। इसके अलावा, एफएमसीजी दिग्गज ने 1:10 अनुपात में अपना पहला स्टॉक विभाजन घोषित किया है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल)
एचयूएल ने गुरुवार को कहा कि सितंबर तिमाही के लिए उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 3.86 फीसदी बढ़कर 2 हजार 717 करोड़ रु हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2 हजार 616 करोड़ रु थी।
टाटा मोटर्स
फ्रेट टाइगर में 150 करोड़ रु में 26.8 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए हस्ताक्षरित एसएसए के मुताबिक, टाटा मोटर्स कंपनी में आगामी दो सालों में 100 करोड़ रु का निवेश कर सकती है।
आईटीसी
आईटीसी लिमिटेड ने गुरुवार को चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार 10.3 फीसदी का इजाफा किया हैं और यह 4 हजार 927 करोड़ रु पहुंच गया हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: आसानी से शुरू करें ये कमाल का बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
