Aaj Ka Share Market: आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आरबीएल बैंक, एल एंड टी फाइनेंस ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है जिस वजह से आज इसके शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता हैं साथ ही संवर्धन मदरसन आदि के शेयर में खबरों और बिजनेस अपडेटस् के आधार पर एक्शन देखने को मिल सकता हैं।

आईसीआईसीआई बैंक
बैंक का मुनाफा सितंबर तिमाही में वार्षिक आधार पर 35.8 फीसदी बढ़कर 19 हजार 261 करोड़ रु रहा। ब्याज से आय में भी 23.8 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 18 हजार 307.9 करोड़ रु रहा।
बैंक कब ब्याज मार्जिन तिमाही आधार पर 4.31 फीसदी से बढ़कर 4.53 फीसदी रहा। घरेलू कॉरपोरेट पोर्टफोलियो में 15.3 फीसदी ग्रोथ रही।
कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा सितंबर तिमाही में वार्षिक आधार पर 23.6 फीसदी बढ़ा है और यह बढ़कर 3 हजार 191 करोड़ रु रहा। जबकि, ब्याज से आय 23.5 फीसदी बढ़ी है और 6 हजार 296.6 करोड़ रु रही।
तिमाही आधार पर जीएनपीए 1.77 फीसदी के मुकाबले 1.72 फीसदी रहा। जबकि, एनएनपीए 0.40 फीसदी के मुकाबले 0.37 फीसदी रहा। बैंक ने अशोक वासवानी को नया एमडी एंड सीईओ नियुक्त किया है।
आरबीएल बैंक
बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में वार्षिक आधार पर 46 फीसदी बढ़ा है और यह 294.1 करोड़ रु रहा। ब्याज से से भी 25.6 फीसदी बढ़ा और यह बढ़कर 1 हजार 475 करोड़ रुपए रहा।
जीएनपीए तिमाही आधार पर 3.22 फीसदी के मुकाबले 3.12 फीसदी रहा। एनएनपीए 1 फीसदी के मुकाबले 0.78 फीसदी रहा।
एल एंड टी फाइनेंस
एल एंड टी फाइनेंस की चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में ब्याज से आय वार्षिक आधार पर 10.55 फीसदी बढ़कर 1 हजार 729 करोड़ रु रही। जबकि मुनाफा 46.55 फीसदी बढ़ा है और यह 595 करोड़ रु रहा।
दूसरी तिमाही में कंपनी की एनआईएम रिकॉर्ड स्तर पर रही।
वही, आरोही की बात करें तो फिर आरईई भी 15 तिमाही में सबसे बेहतर रही। एसेट क्वॉलिटी की बात करें तो यह 8 वर्ष में सबसे अच्छी है।
संवर्धन मदरसन
शुक्रवार को संवर्धन मदरसन ने फ्रांस की टोपको में पूरी हिस्सेदारी के लिए 35 मिलियन यूरो का भुगतान करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। कंपनी ने इसके अलावा इरिलिक प्राइवेट में 73.05 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमति व्यक्त की है और मदरसन ऑटो लिमिटेड से संवर्धन मदरसन एडसिस टेक लिमिटेड में पूरी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: ये बिजनेस ठंड के मौसम में कराएगा तगड़ी कमाई, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
