Stocks To Watch: इंफोसिस, चसीएल टेक, एमफैसिस, वन 97 कम्युनिकेशंस आदि के शेयर में रखें पैनी नजर आज इन शेयरों में आपको एक्शन देखने को मिल सकता है।
इंफोसिस
इंफोसिस ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी की वृद्धि के साथ 6 हजार 212 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। सितंबर तिमाही में बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 38 हजार 994 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 36 हजार 538 करोड़ रुपये थी

कंपनी ने 18 रु प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया और कंपनी ने 25 अक्टूबर को रिकॉर्ड तिथि और 6 नवंबर को भुगतान तिथि निर्धारित की। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन क्रमिक रूप से 40 आधार अंक बढ़कर 21.2 फीसदी हो गया।
फर्म के एक बयान के मुताबिक, इंफोसिस ने अपने ऑपरेटिंग मार्जिन मार्गदर्शन को 20 फीसदी से 22 फीसदी पर बनाए रखा है। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तमाही में नौकरी छोड़ने की दर घटकर 14.9 फीसदी हो गई।
एचसीएल टेक
आईटी दिग्गज एचसीएल टेक ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 3 हजार 832 करोड़ रु का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया। परिचालन से कुल राजस्व 26 हजार 672 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के बोर्ड आॅफ डारेक्टर्स द्वारा 2 रु अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 12 रु का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया है। अंतरिम लाभांश के भुगतान े लिए 20 अक्टूबर, 2023 की निर्धारित रिकॉर्ड तिथि है। अंतरिम लाभांश का भुगतान 31 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।
एमफैसिस
एमफैसिस ने 132.50 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक की कुल कीमत पर सोनिक पार्टनर्स एलएलसी, यूएसए में 100 फीसदी का अधिग्रहण किया है।
आरआईटीईएस
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार गुरुवार को रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) सरकार ने आरआईटीईएस को नवरत्न का दर्जा देने का निर्णय किया है।
वन 97 कम्युनिकेशंस
आरबीआई ने गुरुवार को अपने केवाईसी, साइबर सुरक्षा आदि से संबंधित आरबीआई नियमों के कई प्रावधानों का पालन करने में विफल रहने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5 करोड़ 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: World's Wealthiest Individuals: ये है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कितनी है संपत्ति
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications