Aaj Ka Mausam; Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बीते दो दिनों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम अत्यधिक सर्द हो गया है। आइए जानते हैं देशभर मे कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल...
दिल्ली-एनसीआर में भयंकर ठंड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम भयंकर ठंड पड़ रही है। घने कोहरे के कारण सुबह के वक्त दृश्यता काफी कम हो गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज भी दिल्ली में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ होगी और ठंडी हवाएं दिनभर सर्दी का एहसास कराएंगी। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड का व्यापक असर दिख रहा है। यूपी के शहरों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। आईएमडी ने बताया कि अगले सप्ताह से यूपी में शीतलहर तेज हो सकती है, हालांकि उससे पहले भी तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। बिहार में भी मौसम बदल गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में आज कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान-हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट
राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने दोनों राज्यों में ठंड बढ़ा दी है। सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर है। हरियाणा में भी उत्तरी हवाओं से कड़ाके की ठंड है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 10 दिनों तक कोहरे और सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा।
दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान
उत्तर भारत की ठंड के विपरीत, मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। लक्षद्वीप, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल तट से लगे समुद्री इलाकों के लिए ऊंची लहरों और बिगड़े समुद्र की स्थिति की चेतावनी जारी की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications