Aaj Ka Mausam; Kaisa Hai Aaj Ka Mausam 19 December: देश की राजधानी दिल्ली समेत देशभर में सर्दी और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में ठंड के साथ घना कोहरा आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। सुबह और देर रात विजिबिलिटी घटने से सफर करना लोगों के लिए अब काफी मुश्किल हो गया है।
दिल्ली-NCR में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें (Delhi Me Mausam Ka Hal)
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी और घने कोहरे ने परेशानी बढ़ाई है। आज सुबह कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतकर दुर्घटनाओं से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और पूरे एनसीआर में यह येलो अलर्ट सिर्फ आज तक सीमित नहीं है, बल्कि 21 और 22 दिसंबर को भी जारी रहेगा। सुबह व देर रात कोहरे के और घना होने से सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने की प्रबल आशंका है।
झारखंड के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट (Jharkhand Weather Update Today)
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को झारखंड के 10 जिलों गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, रांची, खूंटी और देवघर में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं शीतलहरी चलने की संभावना है। अन्य जिलों में भी सुबह के समय सामान्य कोहरा और कनकनी बढ़ने के साथ-साथ ठंडी हवा चलने की संभावना है।
यूपी-बिहार में घना कोहरा (UP-Bihar Weather)
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भी कोहरे का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने चेताया है कि यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।
IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 'कोल्ड डे' (शीत दिवस) और कहीं-कहीं 'गंभीर कोल्ड डे' की स्थिति बन सकती है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी संभव है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश का अनुमान
पहाड़ी राज्यों में, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 20 व 21 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। हिमाचल व उत्तराखंड में भी 20 से 22 दिसंबर तक बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में इसी अवधि में हल्की बारिश दर्ज होने का अनुमान है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications